लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद मंदिर हमला : सांप्रदायिक नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 17:36 IST

Open in App

गाजियाबाद, सात जुलाई उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की पुलिस ने यहां के एक मंदिर के पुजारी के दो सहायकों की हत्या को लेकर सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी ।

गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में गंग नहर के किनारे स्थित एक मंदिर के पुजारी और उसके दो सहायकों पर पिछले बृहस्पतिवार को नृशंस हमला किया गया । इससे पहले उन लोगों ने मंदिर परिसर में तीन लोगों को खाना खाने से मना किया था ।

इस हमले में एक सहायक प्रवीण की उसी दिन मौत हो गयी जबकि दूसरा सहायक देवेंद्र मंगलवार को दम तोड़ दिया । मंदिर के पुजारी विनोद भगत का उपचार चल रहा है ।

पुलिस ने हालांकि, यह स्पष्ट किया कि कथित हमलावर मंदिर परिसर में न तो मांस खा रहे थे और न ही शराब पी रहे थे जैसा कि सोशल मीडिया में एक वीडियो क्लिप के जरिये बताया जा रहा है।

गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (देहात) आई राजा ने तीनों की पहचान नीतिन शर्मा, अश्विनी त्यागी और आकाश के रूप में की है । उन्होंने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वे सभी कारागार में हैं ।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम