लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, गोशाला में आग लगने से जलकर कम से कम 38 गायों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2022 09:35 IST

यूपी के गाजियाबाद में इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-2 में गोशाला में आग लगने से कम से कम 38 गायों की मौत हो गई। कनावनी गांव की गोशाला में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात आग लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनावनी गांव की गोशाला में लगी थी आग।गोशाला में करीब 150 गाय थी, पास की झुग्गियों में आग लगने के बाद ये तेजी से फैली और गोशाल को नुकसान पहुंचा।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में झुग्गियों में लगी आग और उसकी चपेट में गोशाला के आने से उसमें रखी गई 38 गायों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनावनी गांव की गोशाला में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे आग लगने की घटना हुई।

श्रीकृष्ण गोशाला के संचालक सूरज पंडित के मुताबिक आग लगने की घटना के समय वहां करीब 150 गायें थीं। आशंका है कि नजदीक में झुग्गियों के पास मौजूद कूड़ा फेंकने की जगह में लगी आग से लपटें गोशाला तक पहुंचीं। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है।

सिंह ने पत्रकारों से कहा, 'प्रारंभिक निरीक्षण के मुताबिक 15 से 20 मवेशियों की आग से मौत हुई है। मामले की विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है और जांच जारी है।' गाजियाबाद के पुलिस प्रमुख मुनीराज जी भी मौके पर पहुंचे। बाद में इंदिरापुरम के क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना में कुल 38 गायों की मौत हुई है। मिश्रा मामले की जांच के लिए गठित समिति के सदस्य हैं।

करीब के झुग्गियों में आग लगने के बाद हुआ हादसा

सामने आई जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अहिंसा खंड-2 में झुग्गियों में रात करीब एक बजे आग लगी। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार उन्हें रात 1.17 के करीब सूचना मिली और इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रमुख अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया, 'इन झुग्गियों में लोग आमतौर पर 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करते हैं, जिसे वे स्थानीय रूप से खरीदते हैं। हमें पता चला है कि ऐसे 12 एलपीजी सिलेंडर फट गए। हमने 10 दमकल गाड़ियों को लगाया और आग पर काबू पाने में लगभग एक घंटे का समय लगा। तेज हवाओं से आग तेजी से फैली।'

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :गाजियाबादगायउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos