लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: बारिश के दौरान आसमान से गिरा आग का गोला, दहशत में आए लोग, जांच जारी

By भाषा | Updated: March 8, 2020 00:36 IST

भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग उसके इर्दगिर्द जमा हो गए थे। दरअसल जब यह वस्तु गिरी तब बहुत तेज आवाज हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में बारिश के दौरान रेलवे स्टेशन के निकट आसमान से आग के गोले जैसी कोई वस्तु आकर गिरी जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।शुरुआती जांच में उस वस्तु में सोडियम होने का पता चला है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को स्थानीय लोगों ने उन्हें उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरने की सूचना दी।

गाजियाबाद में बारिश के दौरान रेलवे स्टेशन के निकट आसमान से आग के गोले जैसी कोई वस्तु आकर गिरी जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। शुरुआती जांच में उस वस्तु में सोडियम होने का पता चला है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को स्थानीय लोगों ने उन्हें उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरने की सूचना दी।

भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग उसके इर्दगिर्द जमा हो गए थे। दरअसल जब यह वस्तु गिरी तब बहुत तेज आवाज हुई थी।

दमकलकर्मियों ने बताया कि आग बुझाने के बावजूद भी वह वस्तु सुलगती रही। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने बताया कि इस असामान्य घटना के बाद वस्तु की जांच करने के लिए भूविज्ञानी एस.सी. शर्मा और विज्ञान सह संयोजक विवेक को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने जो रिपोर्ट दी है, उसमें बताया गया है कि आसमान से गिरी वस्तु सोडियम के समान लग रही है क्योंकि पानी के संपर्क में आने पर इसमें से धुंआ निकल रहा है। पांडे ने बताया कि आगे की जांच के लिए नमूने लखनऊ की प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि समूची कार्यवाही पर जिला मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे।

टॅग्स :गाज़ियाबादउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए