लाइव न्यूज़ :

गाज़ियाबाद: हल्की बारिश में जमींदोज हो गई पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत, एक की मौत कई घायल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 22, 2018 19:52 IST

पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अब तक आठ लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

Open in App

गाज़ियाबाद, 22 जुलाईः ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतें ढहने का शोर अभी थमा नहीं था कि गाजियाबाद के मिसल गढ़ी इलाके में एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस, अग्निशमक दल और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और मलबे से आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए डीएम और एसएसपी को मौके पहुंचकर हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

गाजियाबाद की जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया, 'शुरुआती जांच में सामने आया है कि इमारत बनाने में इस्तेमाल सामान सही गुणवत्ता का नहीं था। मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। अभी तक किसी मौत की जानकारी नहीं है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।'

देखेंः- गाज़ियाबाद में गिरी निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

अस्पताल में भर्ती एक मजदूर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सुबह इमारत में दरार दिखाई दी थी। ठेकेदार ने सभी को दरार में सीमेंट और बालू का मसाला भरने को कहा। सभी मजदूर इस काम में लगे थे कि तभी इमारत भरभराकर गिर पड़ी। ऐसा लगता है कि दरार नीचे तक रही होगी।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों को हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भेज दिया गया और राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है। एनडीआरएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा , ‘‘ अब तक हमने एक शव बाहर निकाला है और मलबे में फंसे एक व्यक्ति को बचाया है। ’’ 

गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर पर लिखा कि कुछ मजदूरों को बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। इमारत के मलबे में और लोगों के दबे होने को लेकर इस समय कोई जानकारी नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर हुई यह इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत एक दूसरी पांच मंजिला इमारत पर गिर गयी थी। हादसे में नौ लोग मारे गए थे। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल थीं। 

इसके बाद शनिवार सुबह नोएडा के सेक्टर 63 से एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने की खबर आई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप