लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद मारपीट मामला : समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता दिल्ली से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:22 IST

Open in App

गाजियाबाद, 19 जून बुजुर्ग मुस्लिम से मारपीट से जुड़े मामले में समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने एक बुजुर्ग को वीडियो में यह कहने के लिए उकसाया था कि गाजियाबाद के लोनी इलाके में चार युवकों ने उसे ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने को कहा और उसकी दाढ़ी काट दी तथा मारपीट की।

गाजियाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाने में अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बुधवार से फरार उम्मेद पहलवान इदरीसी को शनिवार को दिल्ली से पकड़ा गया। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमित पाठक ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दिल्ली में लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल के पास से आरोपी उम्मेद पहलवान को गाजियाबाद पुलिस की एक टीम ने पकड़ा। दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने के बाद आगे कार्रवाई के लिए उसे यहां लाया जा रहा है।’’ एक स्थानीय पुलिसकर्मी की शिकायत पर इदरीसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। आरोप लगाया कि ‘‘अनावश्यक’’ वीडियो बनाया था जिसमें अब्दुल शमद सैफी अपनी आपबीती बताते हैं।

प्राथमिकी में कहा गया कि समाज में वैमनस्यता पैदा करने की मंशा से यह वीडियो बनाया गया और फेसबुक के अपने अकाउंट पर उसने यह साझा किया। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (धर्म, वर्ग आदि के आधार पर समूहों के बीच रंजिश बढ़ाने), 295 ए (जानबूझकर किया गया दुर्भावनापूर्ण कृत्य, किसी समूह की धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर किया गया अपमान) और 505 (शरारत करना) के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 16 जून को जमावड़ा करते हुए कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के लिए बुलंदशहर जिले में उसके और 100 अन्य लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार शाम को एक प्राथमिकी दर्ज की गयी।

बुलंदशहर के निवासी सैफी ने 14 जून को अपने वीडियो में सांप्रदायिक आरोप लगाए थे। उन्होंने सात जून को गाजियाबाद पुलिस को एक शिकायत में कहा था कि पांच जून को चार लड़कों ने उसे अगवा कर लिया और गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक खेत में बने मकान में उन्हें बंधक बनाकर रखा और उनसे मारपीट की। सैफी के सांप्रदायिक आरोपों के बारे में पूछे जाने पर गाजियाबाद के एसएसपी पाठक ने पूर्व में कहा था कि बुजुर्ग मुस्लिम ने अपनी मूल शिकायत में किसी तरह के सांप्रदायिक आरोप नहीं लगाए थे। एसएसपी ने आशंका जतायी थी कि सांप्रदायिक आरोप लगाने के लिए सैफी को किसी ने भड़काया था।

गाजियाबाद के एसपी (ग्रामीण) ने कहा था कि पुलिस मामले में मुख्य आरोपी परवेज गुर्जर को सैफी से मारपीट के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कहा था कि बुलंदशहर के एक व्यक्ति से ताबीज खरीदने को लेकर गुर्जर का सैफी के साथ विवाद चल रहा था। सैफी ने गुर्जर को एक ताबीज देते हुए दावा किया था कि इससे उसकी पारिवारिक समस्याएं दूर हो जााएंगी लेकिन ताबीज खरीदने के बाद भी गुर्जर के जीवन में परेशानियां चल रही थी और उसे संदेह था कि इसी ताबीज के कारण यह सब हो रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए