लाइव न्यूज़ :

घाटशिला विधानसभा सीट उपचुनावः सोमेश चंद्र और बाबूलाल सोरेन में टक्कर, कौन जीतेगा घाटशिला, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2025 08:28 IST

Ghatsila Assembly bypoll: 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास फिलहाल 55 विधायक हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास 24 विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देGhatsila Assembly bypoll: कुल 19 टेबल पर 20 दौर की मतगणना होगी।Ghatsila Assembly bypoll: 15 ईवीएम के लिए और चार डाक मतपत्रों के लिए निर्धारित हैं।Ghatsila Assembly bypoll: मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

घाटशिलाः झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना 14 नवंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे शुरू होगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गत 11 नवंबर को इस सीट के लिए उपचुनाव में 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ)-सह-उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतगणना जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू होगी। सत्यार्थी ने बताया, "मतगणना डाक मतपत्रों से शुरू होगी, उसके बाद ईवीएम से। कुल 19 टेबल पर 20 दौर की मतगणना होगी।

जिसमें 15 ईवीएम के लिए और चार डाक मतपत्रों के लिए निर्धारित हैं।" उन्होंने कहा कि रुझान सुबह नौ बजे से आने शुरू होने की उम्मीद है और मतगणना की पूरी प्रक्रिया शाम पांच बजे तक पूरी हो जाने की संभावना है। उन्होंने कहा, "सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुचारू रूप से मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी और कुछ अधिकारियों को छोड़कर किसी के भी मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।" इस चुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के बीच रहने की संभावना है।

सोमेश दिवंगत झामुमो विधायक रामदास सोरेन के पुत्र हैं, जिनका 15 अगस्त को निधन हो गया था और इस कारण उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया। यह उपचुनाव सत्तारूढ़ झामुमो और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। हालांकि, चुनाव परिणाम का हेमंत सोरेन सरकार पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के पास वर्तमान में 55 विधायक हैं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के पास 24 विधायक हैं। घाटशिला उपचुनाव में झामुमो और भाजपा दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया कि घाटशिला के लोगों ने भाजपा को हराकर 'दिशोम गुरु' (भूमि के नेता) शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दावा किया कि सत्तारूढ़ झामुमो की हताशा साफ दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा, "झामुमो ने उस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है, जिसे वे सुरक्षित मान रहे थे। लोगों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है और उन्होंने सबक सिखाने का मन बना लिया है। हमें उम्मीद है कि हमारा उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेगा।" 2.56 लाख मतदाताओं में से करीब 74 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

झामुमो विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का 15 अगस्त को निधन होने के बाद इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। बाबूलाल सोरेन ने 2024 का विधानसभा चुनाव इस सीट से लड़ा था। लेकिन वह रामदास सोरेन से 22,464 मतों के अंतर से हार गये थे।

टॅग्स :उपचुनावघाटशिलाचुनाव आयोगझारखंडJharkhand Assemblyहेमंत सोरेनBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

भारत"बाबूजी धीरे चलना, हां बड़े धोखे इस राह में"?, भाजपा के भीतर और एनडीए गठबंधन में संतुलन पर ध्यान, सीएम सम्राट चौधरी पर हिट हो रहा गाना?

भारतअदरक, लहसुन, जीरा, मेथी दाना, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, अकेले सब्जी नहीं?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी