लाइव न्यूज़ :

घाटकोपर विमान हादसा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा, पायलट के पति ने उठाए गंभीर सवाल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 30, 2018 06:24 IST

पायलट मारिया के पति प्रभात कठूरिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि विमान की मरम्मत में शामिल कंपनी तकनीकी खराबी का पता लगाने में असमर्थ दिख रही है जिस वजह से विमान दुर्घटनागस्त हुआ।

Open in App

मुंबई, 30 जून। मुंबई के घाटकोपर में गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एक चार्टर्ड विमान हादसे में मारे गए पांच गए लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मौत की वजह पोली ट्रामा और आग की वजह से लगे सदमे से हुई है।

वहीं सह पायलट के पति ने पूछा है कि खराब मौसम के बावजूद उड़ान को मंजूरी किसने दी और क्या विमान उड़ने के लिए फिट था। इस दुर्घटना में सह पायलट मारिया जुबेरी और चार अन्य की मौत हो गई थी। 

मारिया के पति प्रभात कठूरिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि विमान की मरम्मत में शामिल कंपनी तकनीकी खराबी का पता लगाने में असमर्थ दिख रही है जिस वजह से विमान दुर्घटनागस्त हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने कहा था कि बीचक्राफ्ट किंग एयर सी 90 जैसे छोटे विमानों के परीक्षण उड़ान के लिए मौसम अनुकूल नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि विमान 20 साल से ज्यादा पुराना था। हम जानते हैं कि 2009 में यह हादसे का शिकार हुआ था और उत्तर प्रदेश सरकार ने इसकी मरम्मत कराने के बजाय इसे बेच दिया था। इन सब बातों पर विचार करते हुए मारिया का परिवार जवाब चाहता है कि गलती किसकी थी।

टॅग्स :विमान दुर्घटनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत