लाइव न्यूज़ :

"घमंडिया गठबंधन कांच के शीशे की तरह दरक गया है", विपक्ष के गठबंधन पर जीतनराम मांझी का हमला

By रुस्तम राणा | Updated: September 28, 2023 18:15 IST

जीतन राम मांझी ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा घमंडिया गठबंधन कांच के शीशे की तरह दरक गया है और जब कांच का शीशा दरक जाता है तो एकसाथ नहीं होता है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, घमंडिया गठबंधन की सभी बैठकों में कुछ न कुछ नकारात्मक बातें सामने आईंकहा, नीतीश जी खुद को पीएम पद का उम्मीदवार बनाना चाहते हैं, लेकिन वह फेल होते रहेउन्होंने कहा, जब कांच का शीशा दरक जाता है तो एकसाथ नहीं होता है

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के नेता जीतन राम मांझी ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। एएनआई से बातचीत के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, घमंडिया गठबंधन की सभी बैठकों में कुछ न कुछ नकारात्मक बातें सामने आईं, फिर चाहें वह पटना की बैठक, बेंगलुरु को या फिर मुंबई-दिल्ली की बैठक। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा, नीतीश कुमार खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहते हैं, लेकिन वह फेल होते रहे। उन्होंने कहा, लालू जी ने साफ कह दिया था पटना में ही कि राहुल गांधी शादी कीजिए हम बाराती बनेंगे। इस इशारे को नीतीश कुमार को समझना चाहिए। लेकिन उन्होंने बेंगलुरु बैठक में उम्मीद रखी, लेकिन वहां निराश मिली तो पहले ही भाग के चले आए। मुंबई में हुई समन्वय समिति में इन्हें कुछ भी नहीं बनाया। 

इन बातों को जोड़ते हुए मांझी ने कहा, ये सारी बातें ऐसी हैं कि घमंडिया गठबंधन कांच के शीशे की तरह दरक गया है और जब कांच का शीशा दरक जाता है तो एकसाथ नहीं होता है। चाहे वह ममता जी हों, केजरीवाल जी हों, या राहुल जी हों, हर कोई अपने-अपने रास्ते पर है। वे केवल सत्ता हासिल करना चाहते हैं।"

टॅग्स :जीतन राम मांझीइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए