लाइव न्यूज़ :

‘भाजपा से मुक्ति पाना’ अंग्रेजों से आजादी पाने से ज्यादा बड़ी बात: महबूबा मुफ्ती

By विशाल कुमार | Updated: January 18, 2022 08:53 IST

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा के शासन में जम्मू कश्मीर का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी अपने विरोधियों को डराने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और युवाओं को बिना डरे ‘प्यार तथा दोस्ती’ फैलाकर देश के सामने मौजूद चुनौतियों का मुकाबला करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमुफ्ती ने दावा किया कि भाजपा के शासन में जम्मू कश्मीर का अस्तित्व खतरे में है।उन्होंने कहा कि यह ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संघर्ष से भी बड़ी बात होगी क्योंकि वे देश को बांटने पर तुले हैं।मौजूदा हालात में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्हें पता नहीं कि वे कल जीवित रहेंगे या नहीं।

जम्मू: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विभिन्न समुदायों में ‘नफरत के बीज बोने’ का आरोप लगाते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि ‘भाजपा से छुटकारा पाना’ ब्रिटिश शासन से आजादी पाने से ज्यादा बड़ी बात होगी।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा के शासन में जम्मू कश्मीर का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी अपने विरोधियों को डराने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और युवाओं को बिना डरे ‘प्यार तथा दोस्ती’ फैलाकर देश के सामने मौजूद चुनौतियों का मुकाबला करना चाहिए।

मुफ्ती ने यहां अपनी पार्टी के आदिवासी युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने देश को बर्बाद कर दिया है। मौजूदा हालात में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्हें पता नहीं कि वे कल जीवित रहेंगे या नहीं। ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ छापे रोज की बात हो गयी है और जम्मू कश्मीर के हालात बाकी देश से अधिक खराब हैं।’’

इस मौके पर अपनी पार्टी में शामिल हुए युवाओं को संबोधित करते हुए पीडीपी नेता ने कहा, ‘‘इतिहास एक बार मौका देता है और भारत की जनता ने ब्रिटिश शासन से देश को आजाद कराने के लिए इस अवसर का लाभ उठाया था। आज हमें भाजपा से मुक्ति पाने का मौका मिला है। यह ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संघर्ष से भी बड़ी बात होगी क्योंकि वे (भाजपा) देश को बांटने पर तुले हैं।’’

वहीं, जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा यह कहे जाने के बाद कि कश्मीर प्रेस क्लब का "अस्तित्व समाप्त" हो गया है, मुफ्ती ने सोमवार को आरोप लगाया कि कश्मीर प्रेस क्लब में संकट उस संस्था को बंद करने के लिए “सुनियोजित” प्रतीत होता है जिसने पत्रकारों के लिए स्वतंत्र रूप से बहस करने और मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक माध्यम के रूप में काम किया।

दरअसल, प्रशासन ने दो गुटों के बीच विवाद के बाद घाटी में सबसी बड़े पत्रकार संस्था को आवंटित परिसर को वापस ले लिया है।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीरउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPPDP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो