लाइव न्यूज़ :

जब जॉर्ज फर्नांडिस ने संघ प्रमुख सुदर्शन को चिट्ठी लिख कर सुनाई खरी-खोटी, इंदिरा गांधी बनी थीं कारण

By विकास कुमार | Updated: January 29, 2019 13:45 IST

जॉर्ज फर्नांडिस की छवि हमेशा से प्रखर और स्पष्टवादी नेता की रही. समता पार्टी में नीतीश कुमार को राजनीतिक ककहरा सिखाने वाले फर्नांडिस को जब जनता दल यूनाइटेड में साइडलाइन कर दिया गया तो उन्होंने शरद यादव को पत्र लिख कर भावनातमक अपील की थी.

Open in App

जॉर्ज फर्नांडिस की पहचान हमेशा से एक प्रखर समाजवादी नेता की रही. आज 88 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया. और इसके साथ ही समाजवादी आंदोलन का एक और चिराग बूझ गया.  जॉर्ज फर्नांडिस की राजनीतिक शख्सियत और सियासी बाजीगरियों के किस्से को पूरे देश में आज याद किया जा रहा है. देश के तमाम नेता आज उनको अपने-अपने स्मृतियों के आधार पर याद कर रहे हैं. 

प्रखर नेता की छवि 

जॉर्ज फर्नांडिस की छवि एक क्रांतिकारी नेता की रही है जिन्होंने इंदिरा गांधी की सत्ता को हिलाकर रख दिया. आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के अध्यक्ष रहते रेलवे हड़ताल ने पूरे देश में इंदिरा गांधी के खिलाफ लोगों के गुस्से को हवा दिया. इसके बाद पूरे देश में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में आन्दोलन हुए और इंदिरा ने आपातकाल की घोषणा कर दी. 

नीतीश ने दिया धोखा 

जॉर्ज फर्नांडिस की छवि हमेशा से प्रखर और स्पष्टवादी नेता की रही. समता पार्टी में नीतीश कुमार को राजनीतिक ककहरा सिखाने वाले फर्नांडिस को जब जनता दल यूनाइटेड में साइडलाइन कर दिया गया तो उन्होंने अपने साथी और समाजवादी नेता को चिट्ठी लिख कर इस बात की जानकारी दी. 2009 में उन्होंने यह पत्राचार किया था. इसी साल उन्होंने एक पत्र और लिखा जो शरद यादव को लिखा गया था, जिसमें जॉर्ज ने लिखा था कि समाजवादी नेता होने के नाते उन्हें राज्यसभा जाना उचित नहीं लग रहा है और वो मुजफ्फरपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

संघ प्रमुख सुदर्शन को लताड़ा 

जॉर्ज फर्नांडिस की मजबूत छवि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 2005 में संघ प्रमुख केएस सुदर्शन को चिट्ठी लिख कर नाराजगी जताई. दरअसल सुदर्शन ने इंदिरा गांधी की तारीफ की थी. अपनी चिट्ठी में उन्होंने कहा कि आप उस नेता की सराहना कैसे कर सकत हैं जिसने देश पर आपातकाल थोपा. जॉर्ज फर्नांडिस ने हमेशा अपनी शर्तों पर राजनीति की.

जॉर्ज की शादी लैला कबीर से हुई थी. लेकिन 1984 आते-आते दोनों की निजी जिंदगी में दरार आने लगे. इसका कारण बनी थीं जॉर्ज की जिंदगी में उस समय ठीक-ठाक दखल रखने वाली जया जेटली जिनके पति अशोक जेटली के जरिये उनकी नजदीकियां बढ़ी थी. 

 

टॅग्स :जॉर्ज फर्नान्डिसनीतीश कुमारआरएसएसअटल बिहारी वाजपेयीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील