लाइव न्यूज़ :

आनुवंशिकी, प्रतिरक्षा और जीवन शैली कोविड-19 के प्रति संवेदनशीलता के लिए जिम्मेदार कारक: अध्ययन

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:42 IST

Open in App

हैदराबाद, 11 जून आनुवंशिकी, प्रतिरक्षा और जीवन शैली कोविड-19 के प्रति संवेदनशीलता के लिए जिम्मेदार कारकों में शामिल हैं। वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने शुक्रवार को एक विश्लेषण में यह कहा ।

सीसीएमबी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह अध्ययन डॉ कुमारसामी तंगराज, निदेशक, सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स और मुख्य वैज्ञानिक, सीएसआईआर-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) और प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के निर्देशन में किया गया।

सीसीएमबी निदेशक विनय नंदीकूरी ने कहा कि बढ़ते आंकड़ों के साथ, यह बिल्कुल स्पष्ट होता जा रहा है कि आनुवांशिकी, प्रतिरक्षा और जीवन शैली सहित कई कारक हैं, जो कोविड-19 के प्रति संवेदनशीलता के लिए जिम्मेदार होते हैं। जनसंख्या अध्ययन में सीसीएमबी की विशेषज्ञता कोविड​​​​-19 महामारी के इन विवरणों को समझने में उपयोगी साबित हो रही है।

पहले के एक अध्ययन से यह बात सामने आयी थी कि कोविड-19 के गंभीर संक्रमण से जुड़ा एक विशिष्ट डीएनए खंड 16 प्रतिशत यूरोपीय लोगों की तुलना में 50 प्रतिशत दक्षिण एशियाई लोगों में पाया गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि हालांकि अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला कि यूरोपीय लोगों के बीच कोविड​​​​-19 की गंभीर स्थिति के लिए जिम्मेदार आनुवंशिक प्रकार दक्षिण एशियाई लोगों के बीच कोरोना वायरस की संवेदनशीलता में भूमिका नहीं निभा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए