लाइव न्यूज़ :

जनरल बिपिन रावत ने विदाई संदेश में कहा, 'CDS बस एक ओहदा, टीम वर्क से ही मिलती है सफलता'

By विनीत कुमार | Updated: December 31, 2019 11:09 IST

जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को अपने विदाई संदेश में कहा कि सीडीएस बस एक ओहदा है और वह अकेला काम नहीं कर सकता। टीम वर्क ही सफलता दिला सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देजनरल बिपिन रावत को दिया गया दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनरजनरल रावत आज हो रहे हैं आर्मी चीफ के पद से रिटायर, बनेंगे देश के पहले सीडीएस

सेनाध्यक्ष पद से आज ही रिटायर हो रहे और साथ ही देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) भी बनने डा रहे जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को कहा कि वे अपने नई भूमिका के बार में योजना पद ग्रहण करने के बाद ही बनाएंगे।

आर्मी चीफ के पद से अपने विदाई संदेश में रावत ने साथ ही नये सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरावणे को भी शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि नये सेना प्रमुख के नेतृत्व में सेना नई ऊंचाइयों को छूने में कामयाब होगी।

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मीडिया से बात करते हुए जनरल रावत ने कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि सीडीएस बस एक ओहदा है। वह अकेला काम नहीं कर सकता। टीम वर्क ही सफलता दिला सकती है।'

अपने विदाई संदेश में जनरल रावत ने सभी सैन्यकर्मियों और उनके परिवारवालों का शुक्रिया किया। जनरल रावत ने कहा, मैं उन भारतीय सैनिकों को शुक्रिया कहना चाहता हूं जो इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी अपना काम कर रहे हैं।

जनरल रावत से जब ये पूछा गया कि क्या सेना देश के सामने खड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए अब ज्यादा अच्छे से तैयार है, उन्होंने कहा, 'हां हम ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार हैं।'

इससे पहले जनरल रावत ने दिल्ली में नेशनल वार मेमेरियल में पत्रकारों से कहा, आर्मी स्टाफ के चीफ के पद पर कई जिम्मेदारियां होंगी। अभी तक मैं केवल आर्मी स्टाफ के चीफ के तौर पर अपने काम पर ध्यान देता था। अब मेरे पास नया पद है। मैं बैठूंगा और भविष्य के लिए नई योजना तैयार करूंगा। मैं अपनी नई भूमिका पूरी तरह से निभाने की कोशिश करूंगा।'

टॅग्स :बिपिन रावतभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील