लाइव न्यूज़ :

गलवान घाटी पर वीके सिंह का बड़ा दावा, 'उस शाम चीन के तंबू में लगी थी आग, तब दोनों सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 29, 2020 12:23 IST

पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 15 जून को भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़ी सैन्य झड़प के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन दोनों देशों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है।गलवान घाटी झड़प: चीन ने अभी-तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उनके कितने जवानों को क्षति पहुंची है।भारत और चीन की सेनाओं के बीच पांच मई के बाद से पूर्वी लद्दाख के गलवान और कई अन्य इलाकों में गतिरोध जारी है।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह ने गलवान घाटी में 15 जून को हुई हिंसक झड़प को लेकर बड़ा दावा किया है। वीके सिंह ने दावा किया है उस दिन चीन के तंबू में अचानक आग लग गई थी, जिसकी वजह से भारतीय-चीन सैनिकों के बीच बात बढ़ गई और वह हिंसक झड़प में बदल गई। वीके सिंह से मुताबिक हालांकि चीन के सैनिकों तंबू में क्या रखा था, जिसकी वजह से आग लगी...इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।

न्यूज चैनल एबीपी से बात करते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा, ''भारत और चीन के बीच बातचीत में यह फैसला किया गया था कि सीमा से दोनों देशों के वापस आएंगे और वहां कोई भी नहीं मौजूद रहेगा। 15 जून ( हिंसक झड़प वाले दिन) को जब भारतीय सेना के कमांडिंग अफसर अन्य जवानों के साथ शाम को देखने गए थे चीनी सैनिक वापस गए हैं या नहीं...तो उन्हें पता चला कि उन्होंने अपना तंबू वहां लगाया और वहां से नहीं गए हैं। कमांडिंग अधिकारी ने उन्हें तंबू हटाने के लिए कहा, लेकिन जब वे तंबू हटा रहे थे तभी अचानक आग लग गई, जिसके बाद दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई।''

गलवान घाटी हिंसक झड़प को लेकर वीके सिंह पहले भी कर चुके हैं दावा

20 जून को एक न्यूज चैनल से बात करते हुए जनरल वीके सिंह ने दावा किया था कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में चीन ने 40 से ज्यादा जवान खोए हैं। पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह ने यह भी दावा किया था कि चीन ने ही भारत के सैनिक नहीं लौटाए, बल्कि भारत ने भी चीन के सैनिक लौटाए हैं।

केंद्रीय मंत्री और पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह (फाइल फोटो)

वीके सिंह कहा था,'' हमारे 20 शहीद हुए हैं तो चीन के इससे ज्यादा सैनिक मारे गए हैं लेकिन चीन यह नहीं बताएगा। चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। वहां हर चीज को छिपाया जाते हैं। वहां चीन के दोगुने से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। हमारे सैनिकों ने बदला लेकर शहादत दी है।''

15 जून को गलवान घाटी में भारत के 20 जवान हुए थे शहीद

गलवान घाटी में 15 जून हुई हिंसक झड़प 45 साल के इतिहास में दोनों देशों के बीच सीमा पर सबसे बड़े टकराव वाली घटना थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए, वहीं चीन की सेना ने अपने मारे गए जवानों की संख्या नहीं जाहिर की है। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़ी सैन्य झड़प के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है।

गलवान घाटी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारतीय वायुसेना ने चीन के साथ लगती 3500 किलोमीटर वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास सभी अग्रिम अड्डों को अलर्ट कर दिया है और संघर्ष के बाद तैयारियों के तहत लड़ाकू विमान और हमलावर हेलीकॉप्टर जैसे अतिरिक्त संसाधनों की तैनाती की है।

भारत और चीन की सेनाओं के बीच पांच मई के बाद से पूर्वी लद्दाख के गलवान और कई अन्य इलाकों में गतिरोध जारी है। पांच मई को पैंगोग सो के तट पर दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी। सीमा गतिरोध को दूर करने के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक वार्ता जारी है। 

टॅग्स :वीके सिंहचीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप