लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के 6 सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर वीके सिंह ने कहा- 'झूठ बोलना कांग्रेस की आदत'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 4, 2019 15:08 IST

कांग्रेस ने एक मई को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान की गई छह आतंकवाद-रोधी सर्जिकल स्ट्राइक की एक सूची जारी की थी। पार्टी ने दावा किया कि उसने सैन्य अभियानों से राजनीतिक लाभ लेने की कभी कोशिश नहीं की।

Open in App
ठळक मुद्दे यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान वीके सिंह थल सेना के प्रमुख थे। वीके सिंह 31 मार्च 2010 से 31 मई 2012 तक थल सेना प्रमुख रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी एक रैली में 2 मई को कहा, कांग्रेस एसी कमरों में बैठकर कागज पर सर्जिकल स्ट्राइक करती है।

पूर्व आर्मी चीफ और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कांग्रेस द्वारा जारी छह आतंकवाद-रोधी सर्जिकल स्ट्राइक की सूची पर निशाना साधा है। वीके सिंह ने कहा कि कांग्रेस की आदत ही है झूठ बोलने की। जनरल वीके सिंह के मुताबिक उनके कार्यकाल के दौरान कभी भी कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई थी। कांग्रेस ने दावा किया था कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में एक दो नहीं, बल्कि छह सर्जिकल स्ट्राइक हुई थीं। 

यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान वीके सिंह थल सेना के  प्रमुख थे। वीके सिंह 31 मार्च 2010 से 31 मई 2012 तक थल सेना प्रमुख रहे थे। वीके सिंह ने कहा है कि अगर कांग्रेस के दावों में सच्चाई है तो वो 2008 और 2014 के बीच हुए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत दे। 

भारतीय जनता पार्टी के गाजियाबाद संसदीय सीट से उम्मीदवार वीके सिंह ने ट्वीट किया, कांग्रेस की आदत है झूठ बोलने की।  क्या आप मुझे बता सकते हैं कि मेरे कार्यकाल के दौरान किस सर्जिकल स्ट्राइक की आप बात कर रहे हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि आपने कोई नई कहानी बना दी है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के सर्जिकल स्ट्राइक दावों पर उठाए थे सवाल 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी एक रैली में 2 मई को कहा, 'कांग्रेस एसी कमरों में बैठकर कागज पर सर्जिकल स्ट्राइक करती है। पहले उन्होंने कहा कि हमने तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक की, कल कहा कि हमने छह बार की। अब कुछ दिन में कहेंगे कि हमने हर रोज स्ट्राइक की। लोकसभा चुनाव खत्म होते-होते यह संख्या 600 के पार हो जाएगी। मुझे लगता है कि ये नेता वीडियो गेम खेलते हैं और शायद सर्जिकल स्ट्राइक को गेम मानकर आनंद लेते हैं।'  

अरुण जेटली ने कहा- यूपीए सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक 'अदृश्य और अज्ञात' थी

बीजेपी नेता अरुण जेटली ने विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसकी सर्जिकल स्ट्राइक ‘‘अदृश्य और अज्ञात’’ थी।  कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेटली ने कहा था कि मनमोहन सिंह सरकार ने 2008 में मुम्बई आतंकवादी हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। 

कांग्रेस ने संप्रग सरकार के दौरान की गई छह सर्जिकल स्ट्राइक की सूची जारी की

कांग्रेस ने एक मई को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान की गई छह आतंकवाद-रोधी सर्जिकल स्ट्राइक की एक सूची जारी की थी। पार्टी ने दावा किया कि उसने सैन्य अभियानों से राजनीतिक लाभ लेने की कभी कोशिश नहीं की। कांग्रेस ने संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की।

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि संप्रग सरकार ने छह सर्जिकल स्ट्राइक की थी- 1. पुंछ के भट्टल सेक्टर में (19 जून, 2008), 2. केल में शारदा सेक्टर, नीलम नदी घाटी के पार (30 अगस्त-एक सितम्बर, 2011),3. सावन पात्रा चेकपोस्ट (छह जनवरी, 2013), 4.नाजपीर सेक्टर (27-28 जुलाई, 2013), 5. नीलम घाटी (छह अगस्त, 2013)6-  सर्जिकल स्ट्राइक 23 दिसम्बर, 2013 को भी की गई थी। 

कांग्रेस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली अटल बिहारी वाजपेयी की पिछली राजग सरकार के तहत की गई दो सर्जिकल की भी सूची जारी की। ये सर्जिकल स्ट्राइक नादला एन्क्लेव, नीलम नदी के पार (21 जनवरी, 2000) और पुंछ में बरोह सेक्टर (18 सितंबर, 2003) हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिये एक साक्षात्कार में कहा था कि संप्रग सरकार के दौरान कई सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच जबानी जंग छिड़ गई। 

टॅग्स :वीके सिंहलोकसभा चुनावसर्जिकल स्ट्राइकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?