लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव परिणाम पर बोले गहलोत, जनता ने हमारी सरकार को और मजबूती दी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 16:38 IST

Open in App

जयपुर, दो मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले पार्टी के प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि इस विजय से जनता ने राज्य की कांग्रेस सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है।

हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी परिणाम जारी नहीं किए गए हैं।

गहलोत ने ट्वीट किया,'‘ सहाड़ा (भीलवाड़ा) से कांग्रेस उम्मीदवार गायत्री देवी व सुजानगढ़ (चुरू) से व मनोज मेघवाल को विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राजसमंद उपचुनाव भी सभी ने एकजुट होकर लड़ा और यहां भाजपा की जीत का अंतर बेहद सामान्य रहा है।'’

उन्होंने कहा, “ कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर क्षेत्र की जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है और विकास की कड़ी-से कड़ी जोड़ी है। इसके लिए मैं मतदाताओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई देता हूं।”

राजसमंद सीट पर भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी ने कांग्रेस के तनसुख बोहरा को हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए