लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कार्यरत राजस्थान के बाल श्रमिकों की वापसी के लिए गहलोत सरकार ने लिया फैसला, कैलाश सत्यार्थी ने सरकार का जताया आभार

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 26, 2019 05:41 IST

सीएम अशोक गहलोत ने दक्षिण राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा आदि जिलों से बच्चों को गुजरात ले जाकर वहां उनसे अकुशल श्रमिक के रूप में काम में लेने पर लगाम लगाने के लिए त्वरित कार्यवाही करने एवं बाल श्रम की समस्या का स्थाई समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण राजस्थान के हजारों आदिवासी बच्चे गुजरात के विभिन्न शहरों में बतौर बाल श्रमिक कार्यरत हैं.इनका शैक्षिक आधार तो खत्म हो गया है, लिहाजा इनके भविष्य पर भी प्रश्नचिन्ह लगा है.

गुजरात में कार्यरत दक्षिण राजस्थान के बाल श्रमिकों की समस्या को लेकर सरकार गंभीर है और इसको लेकर कड़े कदम उठाने जा रही है, जिस पर कैलाश सत्यार्थी ने आभार व्यक्त किया है. सीएम अशोक गहलोत ने दक्षिण राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा आदि जिलों से बच्चों को गुजरात ले जाकर वहां उनसे अकुशल श्रमिक के रूप में काम में लेने पर लगाम लगाने के लिए त्वरित कार्यवाही करने एवं बाल श्रम की समस्या का स्थाई समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं.

सीएम गहलोत के ट्वीट पर बचपन बचाओ आंदोलन के कैलाश सत्यार्थी ने लिखा- धन्यवाद भाई अशोक गहलोत जी, हमारे गौरवशाली राजस्थान से की जा रही बाल तस्करी के कलंक को मिटाने के लिए आप की हर कार्रवाई में मैं और बचपन बचाओ आंदोलन आपका हर संभव सहयोग करेगा.

उल्लेखनीय है कि दक्षिण राजस्थान के हजारों आदिवासी बच्चे गुजरात के विभिन्न शहरों में बतौर बाल श्रमिक कार्यरत हैं और अभाव की जिन्दगी गुजार रहे हैं. इनका शैक्षिक आधार तो खत्म हो गया है, लिहाजा इनके भविष्य पर भी प्रश्नचिन्ह लगा है.

 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानchildबच्चों की शिक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम