लाइव न्यूज़ :

गहलोत सरकार ने कुछ लोगों को धरने पर बैठा रखा है: अरुण सिंह

By भाषा | Updated: August 19, 2021 22:30 IST

Open in App

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राजस्थान के लिए पार्टी मामलों के प्रभारी अरुण सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने कुछ लोगों को धरने पर बैठा रखा है, जबकि बाकी देश में कहां कोई बैठा है। जन आशीर्वाद यात्रा के लिए जयपुर पहुंचे सिंह ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। प्रस्तावित यात्रा का किसानों व जनता द्वारा विरोध किए जाने की संभावना पर उन्होंने कहा, ‘‘किसान कहीं नहीं है, मेरा मन करता है कि मैं हर बार दिल्ली से सड़क मार्ग से आऊं लेकिन गहलोत सरकार ने कुछ लोगों को बैठा रखा है यहां सड़क पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर।’’ सिंह ने आगे कहा, ‘‘उसको हटा देते, यहां पर्यटक आते हैं, व्यापार करने वाले आते हैं। कितनी अच्छी सुविधा हो जाएगी लोग आएंगे। इस राज्य सरकार, सरकार के मुखिया को यही चिंता नहीं है कि उसके राज्य में सुगम तरीके से लोग आएं, आकर यहां राज्य के विकास व हित की बात करें। उसने तो खुद ही 10- 20 लोगों को धरने पर बैठा रखा है। बाकी देश में कहां बैठे हैं। कहीं नहीं बैठे हैं।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मैं कर्नाटक भी जाता हूं, तमिलनाडु भी जाता हूं। अभी मेघालय जाकर आया। उत्तर प्रदेश में भी लगातार दौरे करते रहता हूं। कहां कोई बैठा है। यहां तो गहलोत सरकार ने खुद ही बैठा रखे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में अलवर के शाहजहांपुर बार्डर पर किसान कई महीने से आंदोलन पर बैठे हैं। सिंह ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्राओं को लेकर कहा कि जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि अनेक योजनाओं से लाभान्वित लोगों का प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों पर आशीर्वाद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो