लाइव न्यूज़ :

गहलोत सरकार ने विधायकों को गिफ्ट देने के लिए 1.78 करोड़ रुपये के आईफोन खरीदे, भाजपा ने विधायकों को दिया फोन वापस करने का आदेश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 28, 2022 22:39 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा आईफोन की वापसी के आदेश दिये जाने के बावजूद कई भाजपा विधायकों ने उसको राज्य सरकार के पास वापस लौटाया नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देगहलोत सरकार ने 200 आईफोन-13 खरीदने के लिए राज्य के कोष से 1.78 करोड़ खर्च कियेगहलोत सरकार ने 23 फरवरी को राज्य का बजट पेश करने के बाद विधायकों को आईफोन दिया थाभाजपा ने विधायकों को आदेश दिया कि वो गहलोत सरकार से मिले आईफोन को वापस कर दें

जयपुर:अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार द्वारा गिफ्ट में दिए गए गये आईफोन को भाजपा विधायकों द्वारा वापस नहीं किये जाने के मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने काफी नाराजगी व्यक्त की है। जानकारी के मुताबिक आईफोन को लौटाने की बात तो दूर कई भाजपा विधायकों ने गहलोत सरकार से मिले इस गिफ्ट का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है।

इस मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा आईफोन की वापसी के आदेश दिये जाने के बावजूद कई भाजपा विधायकों ने उसको राज्य सरकार के पास वापस लौटाया नहीं है। गहलोत सरकार ने बजट दिवस के मौके पर सभी विधायकों को आईफोन बतौर उपहार दिया था।

हालांकि सतीश पूनिया ने आईफोन न वापस किये जाने के साथ ही इस बात का भी दावा किया कि चूंकि कई विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में गए हुए हैं, इसलिए वो इसे नहीं लौटा पाये हैं, जब वे जयपुर लौटेंगे तो गहलोत सरकार को इसे वापस कर देंगे।

उन्होंने कहा, "किसी भी विधायक ने आईफोन वापस किये जाने के आदेश की अवहेलना नहीं की है और न ही ये तानाशाही भरा फैसला है। विधायक दल की सामूहिक बैछक में आईफोन के वापसी का निर्णय लिया गया था। कुल 50 विधायकों ने आईफोन लौटा दिये हैं, शेष 10 लोग बचे हैं। वे भी 2 या 3 मार्च तक इसे वापस कर देंगे।"

भाजपा प्रमुख पूनिया ने बताया कि विपक्षी नेता गुलाब चंद कटारिया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने आईफोन लौटा दिए हैं। 

मालूम हो कि राजस्थान सरकार ने 23 फरवरी को राज्य का बजट पेश करने के बाद राज्य विधानसभा के सदस्यों को आईफोन वितरित करने का फैसला किया था। लेकिन गहलोत सरकार का यह फैसला इसलिए राजनीतिक मुद्दा बन गया क्योंकि प्रदेश भाजपा ने अपने विधायकों को आदेश दिया कि वो गहलोत सरकार से मिले आईफोन को फौरन वापस कर दें।

बताया जा रहा है कि गहलोत सरकार ने विधायकों को बांटने के लिए कुल 250 आईफोन-13 खरीदे थे, जिन्हें 200 विधायकों के बीच बांटे जाना था। गहलोत सरकार ने एक आईफोन-13 खरीदने के लिए 89,000 रुपये खर्च किये। इस तरह गहलोत सरकार ने 200 आईफोन-13 खरीदने के लिए राज्य के कोष से 1.78 करोड़ खर्च किये।

टॅग्स :अशोक गहलोतजयपुरBJPवसुंधरा राजेआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए