लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: August 30, 2021 14:45 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए सोमवार को लोगों से सावधान रहने की अपील की। गहलोत ने ट्वीट किया, ' भारत में पिछले एक सप्ताह से कोरोना के उपचाराधीन मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और पिछले सात दिनों में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 55000 से अधिक की वृद्धि हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी बढ़ कर 2.41 फीसदी पर पहुंच गया है। यह बढ़ोत्तरी चिंता का विषय है।'मुख्यमंत्री के अनुसार—केरल में लगातार बड़ी संख्या में कोरोना के मामले आना गंभीर विषय है। केरल में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। अमेरिका, इस्राइल, ब्रिटेन, ईरान, मलेशिया, फिलीपीन व जापान सहित दुनिया के कई देशों के कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। न्यूजीलैंड में पूर्ण लॉकडाउन किया गया है।उन्होंने लिखा है, 'प्रदेश और देश में आगे स्थिति न बिगड़े तथा तीसरी लहर न आ सके इसके लिए हम सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?