लाइव न्यूज़ :

''GDP में गिरावट, 12 करोड़ नौकरियां गईं, कोविड के सबसे ज्यादा केस... लेकिन 'सब चंगा सी''', राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2020 10:43 IST

शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सशस्त्र बलों में पद भोजन की गुणवत्ता में अंतर का आधार नहीं हो सकता और संबंधित मुद्दों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की कोरोना वायरस के खिलाफ 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को रसातल में ढकेल दिया है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो और इससे निपटने की तैयारी को लेकर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की कोरोना वायरस के खिलाफ 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को रसातल में ढकेल दिया है। 

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "कोविड के खिलाफ मोदी सरकार की 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को रसातल में पहुंचा दिया है: जीडीपी में ऐतिहासिक 24 प्रतिशत की गिरावट, 12 करोड़ नौकरियां चली गईं, 15.5 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंसा कर्ज, दुनिया भर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले और मौतें। लेकिन भारत सरकार और मीडिया के लिए 'सब चंगा सी।' 

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सशस्त्र बलों में पद भोजन की गुणवत्ता में अंतर का आधार नहीं हो सकता और संबंधित मुद्दों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि जवानों को कम गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना ‘‘अनुचित और भेदभावकारी’’ है तथा इसपर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। वह रक्षा बलों में राशन की गुणवत्ता की निगरानी और वर्दी संबंधित मुद्दों पर हुई समिति की बैठक में बोल रहे थे।

गांधी ने कहा कि जवानों को अधिक गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए क्योंकि वे सीमाओं पर तैनात रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने समिति से कहा है कि जवानों के भोजन की गुणवत्ता अधिकारियों के भोजन जैसी ही होनी चाहिए। सूत्रों ने बताया कि गांधी ने समिति से कहा कि सशस्त्र बलों में पद भोजन की गुणवत्ता में अंतर का आधार नहीं हो सकता, पद वेतन तय कर सकता है, लेकिन खाने-पीने की गुणवत्ता नहीं। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रक्षा बलों में अधिकारियों तथा जवानों के भोजन की गुणवत्ता और मात्रा में कोई अंतर नहीं है, सिवाय इसके कि अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग चीजें मिलती हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए