लाइव न्यूज़ :

अब यूपी के जेलों में बजेगा गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र, उत्तर प्रदेश के मंत्री ने कहा- कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे

By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2022 07:56 IST

जेल एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा, ‘ कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे। इस पहल का लक्ष्य कैदियों में सकारात्मक सोच पैदा करना है ताकि जब तक वे जेल से रिहा हों तब तक अच्छे लोग बन जायें।’

Open in App
ठळक मुद्देजेल एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा जेल में गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र बजेंगे ताकि कैदियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेजेल मंत्री ने कहा इसका लक्ष्य कैदियों में सकारात्मक सोच पैदा करना है ताकि जब तक वे जेल से रिहा हों तब तक अच्छे लोग बन जायें

आगराः उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि कैदियों के बीच सकारात्मक सोच लाने के लिए जेलों में ‘गायत्री मंत्र’ और ‘ महामृत्युंजय मंत्र’ बजाये जायेंगे। जेल एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यहां सर्किट हाउस में कहा, ‘‘राज्य की जेलों में कैदियों, खासकर जिन्हें अपने अपराधों को लेकर पश्चाताप है, उनमें सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जेलों में ‘गायत्री मंत्र’ और ‘ महामृत्युंजय मंत्र’ बजाये जायेंगे।’’

धर्मवीर प्रजापति ने कहा, ‘‘ कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे। इस पहल का लक्ष्य कैदियों में सकारात्मक सोच पैदा करना है ताकि जब तक वे जेल से रिहा हों तब तक अच्छे लोग बन जायें।’’

गौरतलब है किउत्तर प्रदेश में 5 सेंट्रल जेल और 60 डिस्टिक जेल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आबादी के आधार पर देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की जेलों में अधिकतम क्षमता से 1.8 गुना अधिक कैदी बंद हैं। आरटीआई के जरिये अपर सांख्यिकीय अधिकारी/जन सूचना अधिकारी सैय्यद नसीम द्वारा संजय को मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की जेलों में 60,805 कैदियों के रखने की व्यवस्था है, जबकि अभी बंद हैं 1,09,619 कैदी।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :जेलउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील