लाइव न्यूज़ :

गयाजी पिंडदान के लिए जाना जाता?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर लालू यादव ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2025 15:25 IST

संवैधानिक संस्थाओं को नियंत्रित करने और बिहार को गरीब और अपराध से त्रस्त बनाने वाली डबल इंजन की सरकार का पिंडदान करें।

Open in App
ठळक मुद्देगयाजी पिंडदान के लिए जाना जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाजी आए हैं।परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गयाजी और बेगूसराय दौरे को लेकर बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद ने तीखा हमला बोला है। पीएम मोदी के दौरे को राजद ने "राजनीतिक पिंडदान" करार दिया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि गयाजी पिंडदान के लिए जाना जाता है।

उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाजी आए हैं तो बिहार को स्पेशल स्टेटस न देने, गरीबों-पिछड़ों को वोट अधिकार से वंचित करने के विचार, संवैधानिक संस्थाओं को नियंत्रित करने और बिहार को गरीब और अपराध से त्रस्त बनाने वाली डबल इंजन की सरकार का पिंडदान करें।

बता दें कि पीएम मोदी ने गयाजी में राज्य के लिए लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। राजद जहां पीएम मोदी के हर कदम को चुनावी स्टंट बता रही है।

वहीं एनडीए इसे विकास यात्रा का हिस्सा बता रही है। यह दौरा न केवल विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के लिए है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जमीन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा भी है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025लालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर