लाइव न्यूज़ :

Gaya Lok Sabha Seat: 'दक्षिण बिहार को सूखे से स्थायी राहत मिले', पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 19, 2024 11:53 IST

Gaya Lok Sabha Seat: बिहार के पूर्व सीएम और गया लोकसभा सीट से उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने पर कहा कि वे चाहते हैं कि दक्षिण बिहार को सूखे से स्थायी राहत मिले।

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी चाहते हैं कि दक्षिण बिहार को सूखे से स्थायी राहत मिलेगया लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं जीतन राम मांझीपहले चरण के लिए चल रहा है मतदान

Gaya Lok Sabha Seat: बिहार के पूर्व सीएम और गया लोकसभा सीट से उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने पर कहा कि वे चाहते हैं कि दक्षिण बिहार को सूखे से स्थायी राहत मिले। उन्होंने कहा कि कुछ प्राथमिक मुद्दे स्पष्ट हैं, उत्तर बिहार अक्सर बाढ़ से प्रभावित होता है। दक्षिण बिहार सूखे से प्रभावित है। हम चाहते हैं कि दक्षिण बिहार को सूखे से स्थायी राहत मिले। उन्होंने आगे कहा कि गया में बुद्ध और विष्णु का गलियारा बनाया जाना चाहिए।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि खबर लिखे जाने तक बिहार के चार संसदीय क्षेत्रों गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में मतदान जारी है। खास बात यह है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में, सभी चार सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पास गईं थी। गया लोकसभा सीट से मैदान में एनडीए के उम्मीदवार जीतन राम मांझी, आरजेडी उम्मीदवार कुमार सर्वजीत चुनावी मैदान में हैं।

इस सीट का प्रतिनिधित्व पहले जदयू के विजय कुमार उर्फ विजय मांझी ने संसद में किया था। मालूम हो कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। बिहार को भारतीय राजनीति में सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक के रूप में देखा जाता है। लोकसभा में इतनी अधिक सीटों के साथ, यह कुल मिलाकर चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू उम्मीदवार ने मांझी को 1.52 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था. पिछले चुनाव में मांझी की हम पार्टी महागठबंधन का हिस्सा थी। हालांकि, इस चुनाव में जीतन राम मांझी एनडीए के उम्मीदवार हैं। सीएम नीतीश कुमार भी जीतन राम मांझी के समर्थन में प्रचार करने के लिए गया पहुंचे थे। सीएम ने लोगों से अपील की थी कि वह जीतन राम मांझी के पक्ष में वोट करें। वहीं, दूसरी तरफ आरजेडी के उम्मीदवार के लिए तेजस्वी ने भी बीते दिनों गया में लगातार चुनावी सभा को संबोधित किया।

टॅग्स :Gayaबिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील