लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद गौतम गंभीर ने CM केजरीवाल को लिखा पत्र, गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ का दिलाया याद

By स्वाति सिंह | Updated: February 19, 2020 20:19 IST

बीजेपी सांसद गौतम ने दिल्ली के मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल को लिखा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते आपको वहां(गाजीपुर) जाकर स्थित का जायजा लेना चाहिए। साथ ही आपको पता चलेगा कि सभी कार्य केंद्र सरकार और बीजेपी नीत ईडीएमसी द्वारा किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा गंभीर ने गाजीपुर स्थित कुड़े के पहाड़ (लैंडफील साइट्स) को लेकर पत्र लिखा है

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गाजीपुर स्थित कुड़े के पहाड़ (लैंडफील साइट्स) को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा, " मैं आपका ध्यान गाजीपुर में एशिया के सबसे बड़े कूड़े के पहाड़ की तरफ खींचना चाहता हूं। पहाड़ के आसपास रहने वाले लोग बहुत ही दयनीय स्थित में जी रहे हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते आपको वहां(गाजीपुर) जाकर स्थित का जायजा लेना चाहिए। साथ ही आपको पता चलेगा कि सभी कार्य केंद्र सरकार और बीजेपी नीत ईडीएमसी द्वारा किए गए हैं। मैं आपको उस जगह अपने साथ चलने के लिए आमंत्रित करता हूं।" 

उन्होंने लिखा 'लोग बदबू के चलते अब यहां से पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। गंभीर ने मुख्यमंत्री से इस कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए केजरीवाल से उनका सहयोग मांगा है।' इसके पहले गौतम गंभीर ने मंगलवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट के अधिकारियों से मुलाकात की थी। भाजपा सांसद ने चुनाव पूर्व से ही इस कूड़े के पहाड़ को हटाना अपनी सबसे पहली प्राथमिकता बताया था। उन्होंने चुनाव के दौरान भी इसे बहस का मुद्दा बनाने का प्रयास किया था। बीजेपी ने यह भी दावा किया है कि वह अगले तीन साल के अंदर इस कूड़े के पहाड़ को खत्म करेगी। इसके लिए सभी जरूरी मंत्रालयों से बातचीत करके उनका भी सहयोग लिया जाएगा।

टॅग्स :गौतम गंभीरअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी