लाइव न्यूज़ :

सिद्धू पर गौतम का 'गंभीर' निशाना, बोले- 'पहले अपने बच्चों को भेजें सीमा पर, फिर कहें आतंकी देश के पीएम को अपना भाई'

By रुस्तम राणा | Updated: November 21, 2021 08:20 IST

बीजेपी सांसद और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने ट्विटर पर सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह का बयान देने से पहले अपने बच्चों को सीमा पर भेजिए।

Open in App
ठळक मुद्देनवोजत सिंह सिद्धू ने इमरान को बताया था अपना बड़ा भाईकरतापुर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकने गए सिद्धू ने की थी इमरान खान की प्रशंसा

नयी दिल्ली: पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के उस बयान पर बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हो रही है, जिस बयान में उन्होंने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को अपना बड़ा भाई कहा था। बीजेपी सांसद और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने ट्विटर पर सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह का बयान देने से पहले अपने बच्चों को सीमा पर भेजिए।

बीजेपी सांसद ने इमरान खान के बयान को बताया शर्मनाक

गंभीर ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से भारत 70 वर्षों से लड़ रहा है और यह शर्मनाक है कि सिद्धू एक आतंकवादी देश के प्रधानमंत्री को अपना बड़ा भाई बता रहे हैं। गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘अपने बेटे या बेटी को सीमा पर भेजिए और फिर आतंकवादी देश के प्रमुख को अपना बड़ा भाई बताइए। शर्मनाक, रीढ़विहीन।’’

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे थे सिद्धू

बता दें कि, शनिवार को सिद्धू पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे थे, जहां उन्होंने पाकिस्तानी पीएम ईमरान खान की प्रशंसा की और उन्हें अपना बड़ा भाई बताया था। हालांकि सिद्धू ने इस पर सफाई देते हुए भी यह कहा था कि अगर बात का बतंगड़ बनाना है तो कोई भी बना सकता है। 

इससे पहले पाक आर्मी चीफ के गले मिलने पर भी हुआ था विवाद

इससे पहले जब इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे थे तब उन्होंने पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिला था जिस पर भी विवाद हुआ था। तब भाजपा ने कांग्रेस से यह मांग की थी कि पार्टी उनके खिलाफ कार्यवाही करे।

टॅग्स :गौतम गंभीरनवजोत सिंह सिद्धूKartarpurइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

क्रिकेटVIDEO: अभिषेक शर्मा ने फील्डिंग में छोड़े दो कैच, बल्लेबाजी में बनाए 11 बॉल में सिर्फ 10 रन, आउट होने के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें घूरा

क्रिकेटIndia Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Super 8: दक्षिण अफ्रीका से  76 रन से पराजय?, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से टक्कर, क्या टीम में बदलाव करेंगे कोच गंभीर और कप्तान यादव?

क्रिकेट2023 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मात के बाद 18 मैचों में भारत की पहली हार, डगआउट में परेशान कप्तान सूर्या, सपोर्ट स्टाफ से बहस , वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम