लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के लोकसभा उम्मीदवारों में गौतम गंभीर हैं सबसे अमीर, जानें कुल संपत्ति

By भाषा | Updated: April 24, 2019 05:55 IST

पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर पूर्व दिल्ली से कांग्रेस की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने मंगलवार को चुनावी हलफनामे में 4.92 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के हलफनामे के अनुसार उनकी कुल चल और अचल संपत्ति 24 करोड़ रुपये की है2017-18 के आईटी रिटर्न के अनुसार उनकी आय 48.03 लाख रुपये है।दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने अपने हलफनामे में 18 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति दर्शाई है

लोकसभा चुनाव में दिल्ली के सभी उम्मीदवारों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर सबसे अमीर उम्मीदवार हैं और उनकी कुल संपत्ति 147 करोड़ रुपये मूल्य की है। क्रिकेट से सियासत में आए गंभीर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और पूर्वी दिल्ली से मैदान में हैं।

उन्होंने 2017-18 के लिए दाखिल आयकर रिटर्न में करीब 12.40 करोड़ रुपये की आय दिखाई है। उनकी पत्नी नताशा गंभीर ने इसी अवधि में दाखिल आईटी रिटर्न में 6.15 लाख रुपये की आय दर्शाई है। उन्होंने 147 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति होने की घोषणा हलफनामे में की है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के हलफनामे के अनुसार उनकी कुल चल और अचल संपत्ति 24 करोड़ रुपये की है जिसमें 2014 की तुलना में 4.33 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। 2017-18 के आईटी रिटर्न के अनुसार उनकी आय 48.03 लाख रुपये है। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने अपने हलफनामे में 18 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति दर्शाई है जिसमें पिछले पांच साल में करीब 3.5 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।

बिधूड़ी और उनकी पत्नी ने 2017-18 में क्रमश: 16.72 लाख रुपये और 3.09 लाख रुपये की आय बताई है। बिधूड़ी के मुकाबले कांग्रेस के उम्मीदवार विजेंद्र सिंह ने 3.57 करोड़ रुपये की चल और 5.05 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है।

पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर पूर्व दिल्ली से कांग्रेस की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने मंगलवार को चुनावी हलफनामे में 4.92 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की। 81 वर्षीय दीक्षित का निजामुद्दीन क्षेत्र में एक मकान है जिसका बाजार मूल्य 1.88 करोड़ रुपये है। गंभीर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उन्होंने बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की है और दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्नातक किया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टीगौतम गंभीरमनोज तिवारीशीला दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो