लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के 7 सांसदों ने ली शपथ, मीनाक्षी लेखी ने संस्कृत और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अंग्रेजी में शपथ ली

By भाषा | Updated: June 17, 2019 15:51 IST

सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। सदस्यों को शपथ राज्यवार दिलायी गयी। इससे पहले केन्द्रीय मंत्रियों के साथ डा. हर्षवर्द्धन ने लोकसभा सदस्यता की शपथ संस्कृत में ली। बाद में जब दिल्ली के सदस्यों का नंबर आया तो सबसे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली से निर्वाचित हुए मनोज तिवारी ने शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाबी के गायक एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली से निर्वाचित हंसराज हंस ने एवं पश्चिमी दिल्ली से निर्वाचित प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने हिन्दी में शपथ ली। भाजपा ने सोलहवीं लोकसभा चुनाव के नतीजों को दोहराते हुए सत्रहवीं लोकसभा के हाल में संपन्न चुनाव में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखा। 

राष्ट्रीय राजधानी की सातों लोकसभा सीटों से निर्वाचित हुए भाजपा सांसदों ने सोमवार को निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली। इनमें केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन और नयी दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने संस्कृत तथा पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अंग्रेजी में शपथ ली।

सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। सदस्यों को शपथ राज्यवार दिलायी गयी। इससे पहले केन्द्रीय मंत्रियों के साथ डा. हर्षवर्द्धन ने लोकसभा सदस्यता की शपथ संस्कृत में ली। बाद में जब दिल्ली के सदस्यों का नंबर आया तो सबसे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली से निर्वाचित हुए मनोज तिवारी ने शपथ ली।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तिवारी ने हिन्दी में शपथ ली। इसके बाद पूर्वी दिल्ली से निर्वाचित हुए पूर्व क्रिकेटर गंभीर ने अंग्रेजी में शपथ ली। पंजाबी के गायक एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली से निर्वाचित हंसराज हंस ने एवं पश्चिमी दिल्ली से निर्वाचित प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने हिन्दी में शपथ ली।

नयी दिल्ली से निर्वाचित हुई मीनाक्षी लेखी ने संस्कृत में शपथ ली। दिल्ली के सदस्यों के शपथ लेने के समय दक्षिणी दिल्ली से निर्वाचित हुए सांसद रमेश विधूड़ी संभवत:सदन में नहीं थे। उन्होंने बाद में सदन की सदस्यता की शपथ हिन्दी में ली।

भाजपा ने सोलहवीं लोकसभा चुनाव के नतीजों को दोहराते हुए सत्रहवीं लोकसभा के हाल में संपन्न चुनाव में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखा। 

 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलगौतम गंभीरमनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

क्रिकेटVIDEO: अभिषेक शर्मा ने फील्डिंग में छोड़े दो कैच, बल्लेबाजी में बनाए 11 बॉल में सिर्फ 10 रन, आउट होने के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें घूरा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील