लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने लापता पांच बच्चे बरामद किये

By भाषा | Updated: July 5, 2021 17:58 IST

Open in App

नोएडा, पांच जुलाई गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से लापता पांच बच्चों को ‘मिशन मुस्कान’ के तहत सकुशल बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस की एक अधिकारी ने दी।

अपर पुलिस आयुक्त पुष्पांजलि ने बताया कि लापता हुए बच्चों की तलाश के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने ‘मिशन मुस्कान’ शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सोमवार को सलारपुर गांव से लापता हुए दो बच्चों को बरामद किया। उन्होंने बताया कि ये दोनों बच्चे सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को ये दोनों सलारपुर कॉलोनी से लापता हो गए थे और इनकी मां ने इनके अपहरण का मामला थाना सेक्टर 49 में दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बरामद बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।

अपर आयुक्त ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 44 के पास से लापता दो बच्चियों को थाना पुलिस ने रविवार को बरामद किया। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां अपने घर से लापता हो गई थीं और बच्चियों को उनके परिजनों को थाना सेक्टर 39 में बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया।

उन्होंने बताया कि कस्बा सूरजपुर से लापता हुए राजन नामक 13 वर्षीय किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि लापता बच्चों की तलाश के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ चलाया है, जिसके तहत 15 विशेष टीमें बनाकर लापता हुए बच्चों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 22 जून से अब तक गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने लापता हुए 20 बच्चों को बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए