लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के गौरव गोगोई लोकसभा में पार्टी के उप नेता होंगे, इन्हें बनाया गया मुख्य सचेतक और सचेतक

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 14, 2024 15:51 IST

कांग्रेस के गौरव गोगोई लोकसभा में पार्टी के उप नेता होंगे। इस बारे में पार्टी के निर्णय से अवगत कराने के लिए एक पत्र अध्यक्ष ओम बिरला को भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के गौरव गोगोई लोकसभा में पार्टी के उप नेता होंगे केरल से आठ बार के सांसद के. सुरेश पार्टी के मुख्य सचेतक होंगेमणिकम टैगोर और मोहम्मद जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे

नयी दिल्ली: कांग्रेस के गौरव गोगोई लोकसभा में पार्टी के उप नेता होंगे। इस बारे में पार्टी के निर्णय से अवगत कराने के लिए  एक पत्र अध्यक्ष ओम बिरला को भेजा गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि कांग्रेस के संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखकर उन्हें संसद के निचले सदन में कांग्रेस के उप नेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतक नियुक्त किये जाने के बारे में जानकारी दी है। 

उन्होंने बताया गोगोई लोकसभा में पार्टी के उप नेता होंगे, जबकि केरल से आठ बार के सांसद के. सुरेश पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे। उन्होंने बताया कि विरुधुनगर के सांसद मणिकम टैगोर और किशनगंज के सांसद मोहम्मद जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे।

ससे पहले, पार्टी ने राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया था। वेणुगोपाल ने कहा, ‘विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के दल लोकसभा में जनता के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाएंगे।

बता दें कि गौरव गोगोई असम से आते हैं। उन्होंने इससे पहले भी 2020 से 2024 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता की भूमिका निभाई है। उन्होंने 2014 से 2024 तक लोकसभा में कलियाबोर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह 18 वीं लोकसभा में जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। 

उनके पिता तरुण गोगोई ने 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया , जो राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री थे। दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल से स्नातक और दिल्ली के इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में बी.टेक करने वाले गौरव गोगोई को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।

टॅग्स :कांग्रेसलोकसभा संसद बिलराहुल गांधीसोनिया गाँधीओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील