लाइव न्यूज़ :

किच्चा सुदीप पर उठे सवाल तो बीजेपी ने पूछा- राहुल की यात्रा में स्वरा भास्कर और रिया सेन क्यों थे?

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 8, 2023 18:37 IST

गौरव भाटिया ने कहा, "आपकी भारत जोड़ो यात्रा, जो भारत तोड़ो यात्रा थी। वहां तो स्वरा भास्कर जैसी अभिनेत्री आई थी, जो उन लोगों के साथ खड़ी रहती हैं जो भारत के खिलाफ नारे लगाते हैं। जो लोग भारत के टुकड़े करने की बात करते हैं, उन्हें ये कहते हैं कि उनके अभिव्यक्ति की आजादी है।"

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्वरा भास्कर जैसे लोग राहुल का समर्थन क्यों करते नजर आए - गौरव भाटिया किच्चा सुदीप ने अपनी पहचान खुद बनाई है - गौरव भाटियाजो लोग भारत के टुकड़े करने की बात करते हैं, उन्हें ये कहते हैं कि उनके अभिव्यक्ति की आजादी है - गौरव भाटिया

नई दिल्ली: सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने हाल ही में साफ किया कि कर्नाटक चुनाव में वह सीएम बोम्मई और बीजेपी को समर्थन देंगे। इसके बाद कांग्रेस की तरफ से तंज कसा गया था। अब कांग्रेस पर  बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जोरदार पलटवार किया है। 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौरव भाटिया ने कहा, किच्चा सुदीप ने अपनी पहचान खुद बनाई है, "उन्हें ये पहचान विरासत में नहीं मिली है। सुदीप ने अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग किया है। सुदीप को इसलिए टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि सुदीप के प्रभाव से पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को वोट नहीं करेगा। अगर कोई कांग्रेस का समर्थन करता है तो वह लोकतंत्र के हित में है। लेकिन अगर कोई बीजेपी का समर्थन करता है तो वह जांच एजेंसियों के डर से है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि प्रचार के लिए बीजेपी को बाहर के लोगों की जरूरत है। इसलिए मैं राहुल गांधी से पूछता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्वरा भास्कर जैसे लोग उनका समर्थन क्यों करते नजर आए।"

 गौरव भाटिया ने आगे कहा, "आपकी भारत जोड़ो यात्रा, जो भारत तोड़ो यात्रा थी। वहां तो स्वरा भास्कर जैसी अभिनेत्री आई थी, जो उन लोगों के साथ खड़ी रहती हैं जो भारत के खिलाफ नारे लगाते हैं।  जो लोग भारत के टुकड़े करने की बात करते हैं, उन्हें ये कहते हैं कि उनके अभिव्यक्ति की आजादी है। न्यायालय ने जो अभी जोरदार थप्पड़ दिया लगता है उसकी गूंज अभी तक सुनाई दे रही है।"

दूसरी तरफ कांग्रेस ने कर्नाटक चुनावों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, आरक्षण पर बोम्मई सरकार कुछ कहती है और मोदी सरकार कुछ और कह रही है। ये ऐसी डबल इंजन की सरकार है जो दोनों को दो-दो दिशा में खिंच रही है। बोम्मई सरकार ने पिछड़े लोगों के साथ मजाक किया है। बोम्मई सरकार ने चुनाव से कुछ महीने पहले ये क्यों किया, क्योंकि इन्हें लगा कि हम यहां हार रहे हैं। अगर बोम्मई सरकार को आरक्षण देना ही था तो पहले क्यों नहीं दिया, 90 दिन पहले आपको आरक्षण की याद क्यों आई।

बता दें कि  कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। कर्नाटक में इस बार एक चरण में मतदान 10 मई को होंगे जबकि वोटों की गिनती 13 मई को की जाएगी। विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल रखी गई है और नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकेंगे।  कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि 2018-19 से इस बार वोटर की संख्या में 9.17 लाख का इजाफा हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि एक अप्रैल, 2023 को जो युवा 18 साल के हो रहे हैं, वे भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकेंगे।  80 साल से ज्यादा के बुजुर्ग इस बार विधानसभा चुनाव में घर से वोट कर सकेंगे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीBJPकांग्रेसस्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी