लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में टाटा स्टील पावर प्लांट में हादसा, 'स्टीम लीकेज' की घटना, कई लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2023 16:50 IST

ओडिशा में टाटा स्टील के मेरामंडली पावर प्लांट में 'स्टीम लीकेज' की घटना के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंपनी की ओर से यह जानकारी दी गई है। घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हुई।

Open in App

भुवनेश्वर: ओडिशा में टाटा स्टील के एक पावर प्लांट में 'स्टीम लीक' होने मामला सामने आया है। इसके बाद कई प्रभावित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है। 

घटना ओडिशा के मेरामंडली में टाटा स्टील लिमिटेड के एक संयंत्र में हुई। इस 'औद्योगिक दुर्घटना' से वहां काम करने वाले कुछ लोग 'प्रभावित' हुए। कंपनी ने जारी बयान में कहा, 'उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।' हालांकि, कितने लोग इसमें घायल हुए हैं फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

टाटा स्टील ने बयान में कहा, 'ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील मेरामंडली वर्क्स में भाप निकलने के कारण बीएफपीपी2 बिजली संयंत्र में दुर्घटना की सूचना देते हुए हमें दुख हो रहा है।'

कंपनी ने आगे कहा, 'निरीक्षण कार्य के दौरान आज दोपहर 1 बजे दुर्घटना हुई और इसने साइट पर काम करने वाले कुछ लोगों को प्रभावित किया है, जिन्हें तुरंत संयंत्र परिसर के अंदर स्वास्थ्य केंद्र और फिर एहतियात के तौर पर आगे के इलाज के लिए कंपनी के एम्बुलेंस से डॉक्टरों और पैरामेडिक्स टीम के साथ कटक ले जाया गया।'

टॅग्स :Tata SteelOdisha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील