लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: गैस सिलेंडर में विस्फोट से घर में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 17, 2020 13:19 IST

मध्यप्रदेश के रीवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तरहटी मोहल्ले में एक घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि करीब ढाई बजे विस्फोट हुआ और आग लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देघर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआअचानक आग लगने से वहां सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

 मध्यप्रदेश के रीवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तरहटी मोहल्ले में एक घर में अचानक आग लगने से वहां सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। सिटी कोतवाली थाना के उप निरीक्षक नीरज द्विवेदी ने बताया कि मृतकों की पहचान रहीश खटीक (45), उसकी पत्नी गुड़िया खटीक (40), उनकी बेटी सेजल (13) और बेटा साहिल (11) के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि करीब ढाई बजे विस्फोट हुआ और आग लग गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे। द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।

उन्होंने कहा कि दरवाजा अंदर से बंद था जिसे तोड़ा गया। लेकिन तब तक चारों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी। द्विवेदी ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी अब तक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर