लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ नहीं मंडोली जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को किया जाएगा शिफ्ट, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला

By अंजली चौहान | Updated: May 25, 2023 13:32 IST

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली की मंडोली जेल में रखा जाएगा। यह फैसला अधिकारियों ने गैंगस्टर की सुरक्षा को लेकर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को तिहाड़ जेल में नहीं रखा जाएगा लॉरेंस बिश्नोई को मंडोली जेल में रखा जाएगा जेल अधिकारियों ने सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया है

नई दिल्ली: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुरुवार सुबह गुजरात से दिल्ली लाया गया है। गैंगस्टर को दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में रखे जाने की सूचना थी लेकिन अब उसे मंडोली जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने बिश्नोई की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया है।

अधिकारियों ने दलील दी कि  इस महीने की शुरुआत में तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद आया है और जेल प्रशासन ने गैंगवार की किसी भी संभावना को रोकने के लिए बिश्नोई को अलग जेल में रखने का फैसला किया है।

दरअसल, 2 मई को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट कांड के आरोपी ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में गैंगवॉर के चलते चाकू मारकर हत्या कर दी थी। 

मंडोली जेल में रहेगा बिश्नोई 

एएनआई के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई को जेल के सेल नंबर 15 में रखा गया है। कुख्यात गैंगस्टर को रात करीब 12.30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरात से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया है।

पिछले महीने गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को बिश्नोई को सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी के एक मामले में हिरासत में लिया गया था। नलिया, कच्छ में मजिस्ट्रेट की अदालत ने गुजरात एटीएस को बिश्नोई की 14 दिन की हिरासत दी।

इससे पहले बिश्नोई एनआईए और पंजाब पुलिस की हिरासत में भी था। इस बीच, बुधवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी में एक मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई-जितेंद्र गोगी सिंडिकेट के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपी दिल्ली में हत्या के प्रयास मामले में जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था जिसे पुलिस ने जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस ने पिछले साल गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :तिहाड़ जेलदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील