लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली लाई गुजरात पुलिस, तिहाड़ जेल में किया जाएगा शिफ्ट

By अंजली चौहान | Updated: May 25, 2023 10:07 IST

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में लाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात पुलिस दिल्ली लेकर आई गैगस्टर को दिल्ली में तिहाड़ जेल में रखा जाएगासिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया था

नई दिल्ली: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात पुलिस गुरुवार को अहमदाबाद से दिल्ली लेकर आई है। लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के साबरमती सेंट्रल जेल में बंद था जहां उसे ड्रग्स की सीमा पार तस्करी मामले के सिलसिले में आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा गुजरात ले जाया गया था।

लॉरेंस को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। गौरतलब है कि गैंगस्टर का गैंग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय है। बिश्नोई गैंग के सदस्योंऔर उसके द्वारा कई आपराधिक घटनाओं को अब तक अंजाम दिया जा चुका है। 

14 दिनों की हिरासत में था गैंगस्टर 

इससे पहले अप्रैल महीने में नलिया, कच्छ में मजिस्ट्रेट की अदालत ने गुजरात एटीएस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 14 दिनों की हिरासत दी थी। इससे पहले बिश्नोई एनआईए और पंजाब पुलिस की हिरासत में भी था। 

जानकारी के अनुसार, बुधवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई-जितेंद्र गोगी सिंडिकेट के फरार गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया।

इस आरोपी की पहचान योगेश उर्फ ​​हिमांशु के रूप में हुई है और उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली के नरेला थाने से संबंधित हत्या के प्रयास के एक मामले में अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद तीन साल से फरार था।

पुलिस ने कहा, "आरोपी दिल्ली/एनसीआर में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोट, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट आदि के 16 आपराधिक मामलों में शामिल था और तीन साल से फरार था।"

पुलिस ने ये भी बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस सहित आग्नेयास्त्र भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में पीएस स्पेशल सेल में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

लॉरेंस बिश्नोई एक खतरनाक गैंगस्टर है, जिसका नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सामने आया था। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी बिश्नोई को पंजाब पुलिस ने पिछले साल गिरफ्तार किया था।

इसके अलावा बिश्नोई ने एक्टर सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि, पिछले कई महीनों से वह जेल की हवा खा रहा है और वहीं से अपनी गिरोह चला रहा है। उसके गिरोह के सदस्य विदेशों में भी हैं और वह वहीं से काम कर रहे हैं। 

टॅग्स :तिहाड़ जेलगुजरातदिल्ली पुलिससिद्धू मूसेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम