लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में गैंगस्टर की 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

By भाषा | Updated: November 24, 2020 17:03 IST

Open in App

बिजनौर, 24 नवम्बर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रशासन ने जेल में बंद गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर की 20 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति को कुर्क किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार शेरकोट थाना क्षेत्र निवासी वकील कुरैशी हिस्ट्रीशीटर है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं।

सिंह ने बताया कि वकील कुरैशी की आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं है और उसने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अवैध रूप से काफी संपत्ति एकत्र की है जिसमें दुकान, मकान, होटल और कृषि भूमि आदि शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रशासन ने कुरैशी की लगभग 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड और और एएसपी संजय कुमार की मौजूदगी में कुर्क किया।

कई मामलों में आरोपी वकील कुरैशी और उसके साथी इदरीस तथा शमीम जेल मे बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए