लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 12:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर बाहरी दिल्ली में बृहस्पतिवार तड़के कपिल सांगवान गिरोह के 25 वर्षीय एक सदस्य को पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से भारी मात्रा में हथियार जब्त किये हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव के रहने वाले आरोपी सिद्धार्थ उर्फ सोमवीर को दाहिनी जांघ पर गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 12 पिस्तौल और 47 कारतूस के साथ पकड़ा गया। हथियारों की यह खेप कथित तौर पर दिल्ली में गिरोह के सदस्यों को दी जानी थी।

प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी कपिल सांगवान के गिरोह का सदस्य है, जो अब विदेश में रहता है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कादीपुर गांव के नाला रोड के समीप जाल बिछाकर उसे रोका गया।

उन्होंने कहा कि वह मोटरसाइकिल पर सवार था। पुलिस दल को देख उसने गोली चला दी और भागने लगा। उसे ऐसा करने से रोकने के लिए कर्मियों ने उसके पैरों को निशाना बनाकर गोलियां चलाई, जिसके बाद एक गोली आरोपी की दाहिनी जांघ पर लगी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए निकट के अस्पताल ले जाया गया और अब वह खतरे से बाहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील