लाइव न्यूज़ :

गंगाजल है GST से मुक्त, सरकार ने कांग्रेस के आरोपों पर दी सफाई

By आकाश चौरसिया | Updated: October 12, 2023 16:40 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार ने कहा कि गंगाजल और पूजा सामग्री जीएसटी से बाहर है। इस बात को लेकर सरकार ने ये भी बता दिया कि जीएसटी परिषद ने 2017 में ही इसपर अपना रुख साफ कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटी के दायरे से बाहर है गंगाजल और पूजा सामग्री- केंद्र सरकारमल्लिकार्जुन खड़गे ने लगाया था आरोप कि अब गंगाजल पर भी लगेगा 18 फीसद टैक्सइसपर सरकार ने अपना पक्ष रखकर बताया कि कब और किस बैठक में फैसला लिया गया था

नई दिल्ली: विपक्षी पार्टियों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को नकारते हुए सरकार ने अपनी सफाई दी है। सरकार की ओर से ऐसा कुछ भी नहीं है और गंगाजल पर कोई भी टैक्स नहीं लगने वाला है क्योंकि वो इसके दायरे से बाहर है।  

सरकार की ओर से कहा गया कि जो भी कह रहा है कि गंगाजल पर जीएसटी टैक्स लगेगा, वो सभी बातें निराधार हैं। हाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए कहा कि जीएसटी परिषद ने इसपर पहले ही बता चुका है कि पूजा सामग्री और गंगाजल जीएसटी के दायरे से बाहर रहेगा।

साथ ही सरकार ने कहा कि जीएसटी परिषद की 14 वीं और 15 वीं बैठक में ही इस बात को बता दिया गया था। जीएसटी परिषद की ये बैठकें 18-19 मई 2017 और 3 जून 2017 को हुई थी, जहां ये बताया गया था कि गंगाजल जीएसटी के दायरे से बाहर है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एकस पर कहा, गंगाजल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने के लिए मोदी सरकार की आलोचना की थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे लूट और पाखंड की पराकाष्ठा बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर कहा, "मोदी जी, मोक्ष प्रदाता मां गंगा का महत्व एक आम भारतीय के लिए जन्म से लेकर जीवन के अंत तक बहुत अधिक है। यह अच्छा है कि आप आज उत्तराखंड में हैं, लेकिन आपकी सरकार ने पवित्र गंगाजल पर ही 18% GST लगा दिया है"।

साथ ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह भी सवाल किया कि पीएम मोदी हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा कब करेंगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं, जहां उन्होंने बद्रीनाथ के दर्शन किए। साथ ही पार्वती कुंड के किनारे स्थित प्राचीन शिव और पार्वती मंदिर में पूजा भी की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव