लाइव न्यूज़ :

कैफ़े में दो छात्राओं को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:23 IST

Open in App

कन्नौज (उप्र) 27 सितंबर जिले के सरायमीरा तिर्वा क्रॉसिंग स्थित एक कैफ़े में फोटोकॉपी कराने गयीं दो छात्राओं से चार युवकों ने बंधक बनाकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया तथा आरोपियों में से एक ने दुष्कर्म के समय वीडियो बनाया और उसे प्रसारित करने की धमकी देकर दस हजार रुपये भी वसूल कर लिए। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय एक छात्रा ने नीलेश, कमल, रामदास, नरेंद्र, नीलेश की पत्नी व नरेंद्र के एक रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी है।

उन्होंने बताया कि तहरीर में छात्रा ने कहा है कि गत 13 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपनी एक सहेली के साथ नीलमणि कैफ़े में फोटोकॉपी कराने गयी थी तो वहां मौजूद नीलेश, कमल, रामदास और नरेंद्र ने उन दोनों (लड़कियों) को कैफ़े के एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि इस दौरान नरेंद्र ने घटना का वीडियो बनाकर अपने जीजा को सौंप दिया और उसके जीजा ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दस हजार रुपये वसूल कर लिए। पुलिस के अनुसार, छात्राओं ने दस हजार रुपये अपने घर से चुराकर दिए।

दोनों छात्राओं को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को नीलमणि कैफ़े के अंदर देह व्यापार होने के संकेत मिले हैं। एक पीड़िता ने कहा है कि दुष्कर्म की घटना के बाद नीलेश की पत्नी उसे फ़ोन पर देह व्यापार करने की बात कह रही थी और इसके लिए दबाब भी बनाया जा रहा था। आसपास के लोगों ने कैफ़े में युवतियों के आने-जाने की बात भी स्वीकार की है।

यह खुलासा उस समय हुआ जब छात्राओं द्वारा घर से रुपये चुराए जाने के बाद परिजनों ने इस बारे में पूछताछ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील