लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा दे लड़कियों की तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:56 IST

Open in App

दुमका (झारखंड), चार जून झारखंड के दुमका जिले की गरीब घर की लड़कियों के साथ विवाह का प्रपंच रचकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा आदि राज्यों में ले जाकर उन्हें अनैतिक कार्य में ढकेलने वाले एक गिरोह का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया और गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया।

दुमका के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि दुमका की गरीब लड़कियों के अभिभावकों को धन का लालच देकर इस गिरोह के लोग विवाह का प्रपंच रचते थे और फिर उन्हें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि प्रदेशों में ले जाकर अनैतिक धंधों में धकेल देते थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में एक मध्यप्रदेश, 6 उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि एक दुमका का बिचैलिया है। कुमार ने बताया कि इस गिरोह का काम मानव तस्करी करना है। गिरोह के सदस्यों से पुलिस को उत्तर प्रदेश की नम्बर की एक कार, विवाह के 2 जोड़े कपड़े, 80 हजार रुपये, मोबाइल फोन और आधार कार्ड आदि मिले हैं।

विजय कुमार ने कहा कि दुमका जिला के पिछड़े गांवों के निहायत गरीब अभिभावक झांसे में आकर 40-50 हजार रुपये में अपनी बेटियों की शादी इन लोगों (मानव तस्करी करने वालों) के के साथ करने को तैयार हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि मानव तस्कर गिरोह के लोग दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बड़तल्ली गांव के आनंद पाल नामक बिचैलिया के बुलावे पर आये थे। पुलिस टीम ने दासोराय गांव के पेट्रोल पंप के पास कार रोककर आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान दुमका के आनंद पाल, उत्तर प्रदेश निवासी सानू अली, रघुनाथ सिंह, सोमनाथ, राम स्वरूप सिंह, हमीद, राजेंद्र तथा मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले लखन जाटव के तौर पर की है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में से सोमनाथ और राजेन्द्र सिंह विवाह का प्रपंच रचने के लिये दुमका के एक गांव में दूल्हा बनने वाले थे।

उन्होंने कहा कि अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गिरोह द्वारा दूसरे राज्यों में ले जाकर कुछ बच्चियों को बेच दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए