लाइव न्यूज़ :

देश की स्वतंत्रता में गांधीजी की भूमिका ठीक वैसी ही थी, जैसी महाभारत में भीष्म पितामह कीः राज्यश्री चौधरी

By भाषा | Updated: November 19, 2019 18:23 IST

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की पड़पोती और हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने कहा, ‘‘देश की स्वतंत्रता में गांधीजी की भूमिका ठीक वैसी ही थी, जैसी महाभारत में भीष्म पितामह की। वह देश विभाजन देखते रहे और सत्ता के लालची नेताओं को रोका नहीं। विभाजन से खफा होकर ही नाथूराम गोड़से ने गांधी को मारा, लेकिन हत्या की असली गुनाहगार उस समय की नेहरू सरकार थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देगांधी ने भगत सिंह की फांसी तक नहीं रोकी।यहां तक कि नेहरू का पक्ष लेते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस का विरोध किया।

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की पड़पोती और हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में महात्मा गांधी की भूमिका ठीक वैसी ही थी जैसी महाभारत में भीष्म पितामह की थी।

वह देश का विभाजन देखते रहे और सत्ता के लालची नेताओं को रोका नहीं। चौधरी यहां हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं से मिलने आई थीं। महासभा के दौलतगंज स्थित कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘देश की स्वतंत्रता में गांधीजी की भूमिका ठीक वैसी ही थी, जैसी महाभारत में भीष्म पितामह की।

वह देश विभाजन देखते रहे और सत्ता के लालची नेताओं को रोका नहीं। विभाजन से खफा होकर ही नाथूराम गोड़से ने गांधी को मारा, लेकिन हत्या की असली गुनाहगार उस समय की नेहरू सरकार थी।’’ उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि देश की स्वतंत्रता में गांधी जी का योगदान था, लेकिन वह भीष्म पितामह बने रहे। गांधी जी ने कहा था कि देश का विभाजन मेरी लाश पर होगा, तो फिर उन्होंने विभाजन रोका क्यों नहीं। सत्ता के लालची नेताओं की बातों में आकर देश का विभाजन होने दिया। जिन लोगों ने देश के लिए अपनी जान दी, उन्हें सरकार ने आतंकवादी ठहरा दिया।

गांधी ने भगत सिंह की फांसी तक नहीं रोकी। यहां तक कि नेहरू का पक्ष लेते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस का विरोध किया। चौधरी ने कहा कि नेताजी को प्लेन क्रैश में मरा बता दिया, लेकिन जो दस्तावेज सामने आए हैं, उनसे साबित होता है कि वह काफी समय तक जिंदा रहे।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के समय ज्यादातर कांग्रेसी सरदार पटेल को देश का नेतृत्व सौंपना चाहते थे, लेकिन गांधी जी ने नेहरू के पक्ष में सबको चुप करा दिया। ग्वालियर में नाथूराम गोडसे की पूजा करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिस कार्यकर्ता पर कांग्रेस की सरकार ने पर्चे बांटने का मामला दर्ज किया है, वह उस समय वह फैक्ट्री में काम कर रहा था, इसका सीसीटीवी फुटेज भी है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी यदि गिऱफ्तारी होती है तो हिंदू महासभा अपना आंदोलन तेज करेगी और कार्यकर्ता संसद पर जाकर प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ग्वालियर में नाथूराम गोडसे की पूजा करने के बाद पुलिस ने हिंदू महासभा के कार्यकर्ता पर भावनाएं आहत करने वाले पर्चे बांटने का मामला दर्ज किया है। उसके बाद यह इस मामले में राजनीति तूल पकड़ती जा रही है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालसुभाष चंद्र बोसमहात्मा गाँधीजवाहरलाल नेहरूकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील