लाइव न्यूज़ :

"गांधी परिवार दुनिया का सबसे भ्रष्ट परिवार है, राहुल-सोनिया जमानत पर बाहर हैं", गौरव भाटिया ने राहुल गांधी द्वारा आडानी समूह पर लगाये आरोपों पर किया पलटवार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 18, 2023 15:55 IST

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी द्वारा बुधवार को फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के हवाला से अडानी समूह के खिलाफ नए आरोपों पर कहा कि गांधी परिवार को दुनिया में सबसे भ्रष्ट करार देते हुए भाटिया ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के डीएनए में है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा गांधी परिवार दुनिया में सबसे भ्रष्ट परिवार है राहुल और सोनिया गांधी भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर बाहर हैं, कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार हैकांग्रेस पार्टी को आदत है जनता का पैसा लूटने की लेकिन भाजपा इस आदत पर लगायेगी लगाम

नई दिल्ली: भाजपा ने राहुल गांधी द्वारा अडानी मुद्दे पर घेरने को लेकर काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल के आरोपों पर पलवार करते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार देश ही नहीं समूची दुनिया में सबसे भ्रष्ट हैं।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी द्वारा बुधवार को फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के हवाला से अडानी समूह के खिलाफ नए आरोपों पर कहा कि गांधी परिवार दुनिया में सबसे भ्रष्ट परिवार है और कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार भरा है।

इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने कांग्रेस द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में साधी गई चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, "गांधी परिवार दुनिया का सबसे भ्रष्ट परिवार है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर बाहर हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी कभी नेशनल हेराल्ड घोटाले और रॉबर्ट वाड्रा के भ्रष्टाचार पर नहीं बोलेंगे। भ्रष्टाचार कांग्रेस के डीएनए में है। जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण से वो ऐसी बातें कर रहे हैं।"

इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार की सुबह में कोयला मूल्य निर्धारण मुद्दे पर अडानी समूह पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद से अडानी समूह जनता के पैसे और संसाधनों की चोरी कर रहा है।

सांसद राहुल गांधी ने फाइनेंशियल टाइम्स में छपे एक लेख का हवाला देते हुए कहा, "लंदन से छपने वाले फाइनेंशियल टाइम्स में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें बताया गया है कि अडानी समूह ने 12,000 करोड़ रुपये की एक और धोखाधड़ी की है। तो अब अडानी समूह द्वारा किया गया 32,000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार सही है।"

उन्होंने कहा, "अडानी समूह पर आरोप है कि वो अपने कोयले के आयात पर ओवर-इनवॉयस लगाते हैं और जब विदेशों से कोयला भारत में आता है तो उसकी कीमत बढ़ जाती है, जिससे बिजली की कीमतें बढ़ जाती हैं। ये 12,000 करोड़ रुपये आम लोगों की जेब से लूट लिए गए हैं।"

राहुल गांधी ने आगे कहा, "अडानी समूह द्वारा किया गया यह घोटाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्रिय सहयोग और समर्थन के बिना नहीं हो सकता था। अडानी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक यह कोयला भारत में आता है, इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है। जिससे हमारी बिजली की कीमतें बढ़ रही हैं।"

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी को आदत है जनता का पैसा लूटने की लेकिन भाजपा चुनाव वाले कांग्रेस को सभी पांच राज्यों में हराकर कांग्रेस की लूट पर रोक लगाएंगे।

उन्होंने कहा, "जनता के धन को लूटना और गांधी परिवार के लाभ के लिए इसका उपयोग करना भ्रष्ट कांग्रेसी नेताओं का जन्मसिद्ध अधिकार है। हालांकि आगामी विधानसभा चुनावों में उनके बढ़े हुए घमंड और अहंकार को दूर करना भाजपा की जिम्मेदारी है।"

टॅग्स :BJPCongressराहुल गांधीनरेंद्र मोदीAdani EnterprisesNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?