लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान के स्कूलों में होंगे गांधी दर्शन ‘कॉर्नर’

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:33 IST

Open in App

जयपुर, 30 जनवरी राज्य सरकार महात्मा गांधी के विचारों को नयी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गांधी दर्शन ‘कॉर्नर’ स्थापित करेगी।

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को यह घोषणा की। वह शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित ‘पावन स्मरणांजलि’ कार्यक्रम को वीडियो कान्‍फ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व और उनका जीवन युवा पीढ़ी को प्रेरित करने वाला है। आज के इस दौर में गांधी के सिद्धांत अधिक प्रासंगिक हो गए हैं इसलिए राज्य सरकार उनके विचारों को नयी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गांधी दर्शन ‘कॉर्नर’ स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए वे इस जीवन दर्शन को आत्मसात कर सकें।

गहलोत ने इस कार्यक्रम में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में नव स्थापित वाइल्‍ड लाइफ रिसर्च एण्ड कन्जर्वेशन अवेयरनेस सेन्टर और गांधी अध्ययन केंद्र के नवीनीकृत कार्यालय का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि राज्‍य के सभी विश्वविद्यालयों में पहले से स्थापित गांधी अध्ययन केन्द्रों को फिर से शुरू किया जाएगा और जहां यह केन्द्र नहीं खुले हैं वहां खोले जाएंगे। उन्होंने अन्य विश्वविद्यालयों में भी गांधी अध्ययन केन्द्र खोलने पर राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में प्रख्यात गांधीवादी विचारक डॉ. एन. सुब्बा राव ने कहा कि आज भाषा, धर्म और क्षेत्रीयता की दीवारें हर तरफ खड़ी हो गई हैं। ऐसे में मनुष्य जाति को आपस में जोड़े रखने के गांधी के विचार बहुत प्रासंगिक हैं।

कला व संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने महात्‍मा गांधी द्वारा प्रचारित सात सिद्धांतों का पालन करते हुए न्यूनतम आवश्यकता पर आधारित जीवन व्यतीत करने तथा मजबूत चरित्र पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस