लाइव न्यूज़ :

जोधपुर में अशोक गहलोत को झटका देने वाले गजेंद्र शेखावत की हुई तरक्की, बने कैबिनेट मंत्री

By भाषा | Updated: May 31, 2019 03:02 IST

साल 2014 में पहली बार जोधपुर से लोकसभा के लिए चुने गए शेखावत को सितंबर 2017 में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया था।

Open in App

जोधपुर लोकसभा सीट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को मात देने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री पद मिला है। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं।

साल 2014 में पहली बार जोधपुर से लोकसभा के लिए चुने गए शेखावत को सितंबर 2017 में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया था।

गुरूवार को उन्हें तरक्की देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया। सांसद के तौर पर शेखावत को जोधपुर सिटी के नागरिक हवाई अड्डे के विकास और वहां के एम्स के विस्तार का श्रेय जाता है।

शेखावत (51) ने जोधपुर में अशोक गहलोत के बेटे वैभव को 2.7 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। इस सीट पर खुद गहलोत पांच बार सांसद रह चुके हैं।

शेखावत के बोलने की शैली की काफी तारीफ की जाती है और वह अपने संसदीय क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें उनके क्षेत्र में अक्सर ‘गज्जू बन्ना’ कहा जाता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीअशोक गहलोतराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील