लाइव न्यूज़ :

गुजरात: बीजेपी का आरोप यूपी-बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, संबित पात्रा ने की राहुल गांधी से ये मांग

By भाषा | Updated: October 9, 2018 21:06 IST

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ‘‘अगर राहुल गांधी को वाकई बिहार, गुजरात की चिंता है तो हम उनसे मांग करते हैं कि वह, कांग्रेस पार्टी तत्काल अल्पेश ठाकोर को पार्टी से बर्खास्त करें।’’ 

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर: भाजपा ने कांग्रेस पर गुजरात में प्रवासियों के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी विधायक अल्पेश ठाकोर को उनके "जहरीले" भाषणों के लिए पार्टी से निकाल देना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि गुजरात पुलिस ने कथित तौर पर प्रवासियों पर हमलों के मामले में 300 से अधिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से 30 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी चुनावों से पहले राजनीतिक फायदों के लिए देश को ‘‘जलाने’’ की साजिश रच रही है। 

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों पर हमले गांधी के साथ ठाकोर की साजिश का नतीजा हैं। 

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बिहार जैसे राज्यों के लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए राहुल गांधी के कहने पर ठाकोर काम कर रहे हैं।

जब पूछा गया कि यदि कांग्रेस विधायक ठाकोर हिंसा की घटनाओं के पीछे है तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा, इस पर पात्रा ने कहा कि कानूनी राय ली जा रही है और ऐसा हो सकता है।

बीजेपी प्रवक्ता ने पढ़ा अल्पेश ठाकोर का बयान

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इसे राजनीतिक प्रतिशोध के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी को वाकई बिहार, गुजरात की चिंता है तो हम उनसे मांग करते हैं कि वह, कांग्रेस पार्टी तत्काल अल्पेश ठाकोर को पार्टी से बर्खास्त करें।’’ 

पात्रा ने दावा किया कि गुजरात सरकार की त्वरित कार्रवाई से हालात पर काबू पा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के करियर के लिए हिंसक तरीके अपना रही है लेकिन यह कभी नहीं होगा क्योंकि गांधी की कोई विश्वसनीयता नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता ने गुजराती में दिये गये ठाकोर के एक भाषण का हिंदी अनुवाद भी पढ़ा। उनका वीडियो भी चलाया गया जिसमें वह कथित तौर पर गुजरात में अपराध के लिए दूसरे राज्यों से आये लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।  

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार