लाइव न्यूज़ :

राजनयिक गायत्री कुमार ब्रिटेन में भारत का अगली उच्चायुक्त, कई देशों में दे चुकी हैं सेवाएं, रुचि घनश्याम की जगह लेंगी

By भाषा | Updated: June 2, 2020 18:49 IST

विदेश मंत्रालय ने अहम नियुक्ति की है। अनुभवी राजनयिक गायत्री आई कुमार ब्रिटेन में भारत की उच्चायुक्त होंगी। वह रुचि घनश्याम की स्थान लेंगी। कुमार को कई देशों में राजदूत पद पर सेवा देने का अनुभव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में कुमार बेल्जियम, लक्जमबर्ग और यूरोपीय यूनियन में बतौर भारतीय राजदूत सेवाएं दे रही हैं।विदेश मंत्रालय ने कहा, '' जल्द ही उनके पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है।''

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अनुभवी राजनयिक गायत्री आई कुमार को ब्रिटेन में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वर्ष 1986 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी कुमार रुचि घनश्याम की जगह लेंगी।

वर्तमान में कुमार बेल्जियम, लक्जमबर्ग और यूरोपीय यूनियन में बतौर भारतीय राजदूत सेवाएं दे रही हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, '' जल्द ही उनके पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है।'' ब्रिटेन के शक्तिशाली यूरोपीय यूनियन से बाहर आने के बाद कुमार की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत ब्रिटेन से द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने की ओर अग्रसर है। अपने 30 वर्षीय लंबे कार्यकाल में कुमार पेरिस, काठमांडू, लिस्बन और जिनेवा के अलावा कई भारतीय मिशन में सेवाएं दे चुकी हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बृहस्पतिवार को हो सकता है महत्वपूर्ण सैन्य समझौता: ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई वर्षों तक चली बातचीत के बाद बृहस्पतिवार को एक ऑनलाइन शिखर वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं जिसके तहत दोनों देश एक दूसरे के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने ऑनलाइन माध्यम से मीडिया को बताया कि शिखर वार्ता से द्विपक्षीय संबंधों को ‘ऐतिहासिक ऊंचाई’ मिलने की संभावना है क्योंकि दोनों नेता व्यापार ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में भागीदारी को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

उन्होंने कहा, “शिखर वार्ता से हमारी उम्मीदों पर हमने बात की है। जाहिर है कि पारस्परिक लॉजिस्टिक्स सहयोग समझौता उनमें से एक है। वह दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं को ओसइंडेक्स जैसे जटिल सैन्य अभ्यास करने में सहायक होगा।” भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास को ओसइंडेक्स नाम दिया गया है। इस समझौते से दोनों देशों की सेनाएं मरम्मत और पुनः आपूर्ति के लिए एक दूसरे के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर सकेंगी और यह समझौता सहयोग के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

भारत ने अमेरिका और फ्रांस के साथ पहले ही इस प्रकार का समझौता किया है। मोदी और मॉरिसन के बीच शिखर वार्ता जनवरी में होने वाली थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के कारण ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी।

टॅग्स :जयशंकरनरेंद्र मोदीब्रिटेनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए