लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, समाज सेवा में राजनीति न कर सबकी मदद करें

By भाषा | Updated: May 10, 2021 00:38 IST

Open in App

नागपुर, नौ अप्रैल केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद नितिन गडकरी ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से समाजसेवा करते समय राजनीति नहीं करने की अपील की और कहा कि वे महामारी के इस समय में लोगों के बीच जाकर उनकी हरसंभव मदद करें।

उन्होंने भाजपा की नागपुर कार्यकारिणी की बैठक के समापन पर डिजिटल माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कोविड के बाद का भविष्य कोई नहीं जानता और हर किसी को ''अच्छा सोचना चाहिए तथा बुरे के लिए तैयार रहना चाहिए।''

गडकरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से महामारी से निपटने के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की और कहा कि भाजपा इस दौरान अनेक कार्यकर्ताओं को खो चुकी है।

उन्होंने कहा, ''समाज सेवा में राजनीति न करें क्योंकि आपके द्वारा किए गए अच्छे काम का श्रेय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा को भी मिलेगा। सामाजिक कार्य लोगों के हित में किए जाने चाहिए। राजनीति का मतलब केवल सत्ता में होना नहीं है, बल्कि यह सामाजिक कार्य और राष्ट्रवाद है।''

गडकरी ने कहा, ''हमें जाति, धर्म या पार्टी के बारे में सोचे बिना समाज और गरीबों के साथ खड़े रहना चाहिए और सभी की मदद करनी चाहिए। इन अच्छे कामों का निश्चित रूप से भविष्य में भाजपा को लाभ मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए