लाइव न्यूज़ :

G20 Summit: मल्लिकार्जुन खड़गे को जी20 के रात्रिभोज में न्योता नहीं

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 8, 2023 10:43 IST

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रपति द्वारा शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले राष्ट्राध्यक्षों को दिये जाने वाले रात्रिभोज में न्योता नहीं भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं दिया जी20 के रात्रिभज का न्योता राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते खड़गे मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखते हैं मोदी सरकार ने रात्रिभोज में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को दिया निमंत्रण

नई दिल्ली:  कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रपति द्वारा शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले राष्ट्राध्यक्षों को दिये जाने वाले रात्रिभोज में न्योता नहीं भेजा गया है। जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे प्रोटोकॉल के लिहाज से कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखते हैं क्योंकि वो राज्यसभा में विपक्ष नेता के पद पर आसीन है।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के के मुताबिक सरकारी सूत्रों ने कहा कि न केवल सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रमुख बल्कि अन्य किसी राजनीतिक दल के नेता को भी राष्ट्रपति के रात्रिभोज के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है।

लेकिन इस पूरे प्रकरण में दिलचस्प बात यह है कि मोदी सरकार ने राष्ट्रपति के रात्रिभोज में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को निमंत्रण दिया है। हालांकि दोनों पूर्व पीएम की ओर से अभी तक निमंत्रण भोज में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार इस रात्रिभोज में सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों और सभी मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा भारत सरकार के सभी सचिव और बड़े उद्योगपतियों सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी न्योता दिया गया है।

बतौर मुख्यमंत्री इस रात्रिभोज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा झारखंड से हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी, तमिलनाडु से एमके स्टालिन, दिल्ली से अरविंद केजरीवाल और पंजाब से भगवंत मान ने ने पुष्टि की है कि वे रात्रिभोज समारोह में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों को कल शाम पौने छह बजे संसद भवन पहुंचने के लिए कहा गया है। जहां से उन्हें भारत मंडपम तक ले जाने और वापस लाने के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि वीवीआईपी मूवमेंट और यातायात प्रतिबंधों के कारण ऐसा किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने सभी कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सचिवों और अन्य विशिष्ट अतिथियों को उनके आवास से संसद भवन तक लाने के लिए यात्रा कार्यक्रम तैयार किया है।

जी 20 की तैयारियों में लगे अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर सभी देशों के नेताओं का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करेंगे, जहां उनके लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया है।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदीकांग्रेसजी20
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील