लाइव न्यूज़ :

G20 Summit: राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले भोज में शामिल होंगे गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी, जानिए क्या है तैयारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2023 21:49 IST

शिखर सम्मेलन के पहले दिन की समाप्ति के बाद मुर्मू भारत मंडपम में भव्य रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। विभिन्न प्रकार की मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी आदि परोसे जाने की योजना है।

Open in App
ठळक मुद्दे रात्रिभोज इस अवसर के लिए विशेष रूप से बनाए गए चांदी के विशेष बर्तन में परोसा जाएगाविभिन्न प्रकार की मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी आदि परोसे जाने की योजनाव्यंजन परोसने वाले कर्मचारी एक विशेष पोशाक पहनेंगे

G20 Summit Special menu prepared for dinner: जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से राष्ट्राध्यक्षों और अन्य प्रतिनिधियों के लिए शनिवार को आयोजित किये जाने वाले रात्रिभोज से जुड़े विशेष व्यंजन की सूची तैयार की गई है। इस रात्रिभोज के लिए तैयार की गई व्यंजन सूची में ऐसे व्यंजन शामिल किये गए हैं जो भारत में मॉनसून के दौरान खाए जाते हैं। तैयारियां चल रही हैं और एक लक्जरी होटल समूह के वरिष्ठ प्रबंधक और कर्मचारी भारत मंडपम में रात्रिभोज की व्यवस्था करने में व्यस्त हैं, जहां दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि औपचारिक रात्रिभोज इस अवसर के लिए विशेष रूप से बनाए गए चांदी के विशेष बर्तन में परोसा जाएगा। एक आतिथ्य सत्कार समूह के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारत में इस (मॉनसून) मौसम के दौरान खाए जाने वाले व्यंजनों को ध्यान में रखते हुए हमने एक विशेष व्यंजन सूची तैयार की है। व्यंजन सूची में मोटा अनाज आधारित व्यंजन भी शामिल होंगे।

हालांकि अधिकारियों ने व्यंजन सूची में शामिल व्यंजनों की सटीक जानकारी नहीं दी, लेकिन उम्मीद है कि इसमें भारतीय पाक कला की विविधता प्रतिबिंबित होगी। शिखर सम्मेलन के पहले दिन की समाप्ति के बाद मुर्मू भारत मंडपम में भव्य रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। एक अन्य सूत्र ने कहा कि व्यंजन सूची की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन राष्ट्राध्यक्षों को परोसे जाने वाले भारतीय व्यंजनों का स्वाद ऐसा होगा जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा। 

सत्र ने कहा कि विभिन्न प्रकार की मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी आदि परोसे जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि व्यंजन परोसने वाले कर्मचारी एक विशेष पोशाक पहनेंगे। भारत सरकार की ओर से व्यंजन सूची पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। क्या प्रतिनिधि विशेष चांदी के बर्तनों का उपयोग करेंगे? इस सवाल के जवाब में आतिथ्य सत्कार समूह के एक सूत्र ने हां में उत्तर दिया। धातु के बर्तन बनाने वाली जयपुर की एक कंपनी ने मंगलवार को कहा कि कई लक्जरी होटलों ने विशेष तौर पर चांदी के बर्तन एवं अन्य बर्तन तैयार कराये हैं, जिनका उपयोग उनके प्रतिष्ठानों में रहने वाले विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। 

इनका उपयोग विशेष रात्रिभोज में भी किया जाएगा। कंपनी ने मंगलवार को चांदी के कुछ बर्तनों को मीडिया के समक्ष प्रदर्शित किया। कंपनी ने कहा था कि शिखर सम्मेलन के लिए 200 कारीगरों ने चांदी के लगभग 15,000 बर्तन तैयार किये हैं। जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन शनिवार और रविवार को प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र - भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।  

टॅग्स :जी20द्रौपदी मुर्मूNew Delhiजो बाइडनऋषि सुनक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

भारतBihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

भारतभक्त बनकर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! वृंदावन में दिखा अलग ही रूप, देखें तस्वीरें

भारतVIDEO: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन से अभिभूत हुईं महामहिम

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील