लाइव न्यूज़ :

G20 Summit 2023 Day 1: सीएम नीतीश कुमार, एमके स्टालिन और हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, रात्रिभोज में होंगे शामिल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 9, 2023 12:59 IST

G20 Summit 2023 Day 1: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए। मंत्री संजय कुमार झा के साथ सुबह करीब 11 बजकर दस मिनट पर पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में अतिथियों का स्वागत किया।

G20 Summit 2023 Day 1: नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में अतिथियों का स्वागत किया। जी 20 नेता और प्रतिनिधि पहुंच गए। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमारजी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह नयी दिल्ली रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के साथ सुबह करीब 11 बजकर दस मिनट पर पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "मुख्यमंत्री शनिवार शाम को दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।" उन्होंने कहा कि कुमार के रविवार दोपहर तक पटना लौटने की उम्मीद है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के वास्ते शनिवार को दिल्ली जाएंगे।

जी20 रात्रिभोज के लिए सोरेन के दिल्ली की यात्रा करने का मतलब यह है कि वह धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए एक बार फिर उपस्थित नहीं होंगे। इससे पहले, सोरेन 14 अगस्त और 24 अगस्त को भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। बाद में, ईडी ने उन्हें नौ सितंबर को रांची स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा, "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 शिखर सम्मेलन के प्रतिभागियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के वास्ते नयी दिल्ली रवाना होंगे।"

केंद्रीय जांच एजेंसी एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों की जांच कर रही है, जिसमें रक्षा भूमि से संबंधित एक सौदा भी शामिल है। रक्षा भूमि सौदे में भू-माफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों के एक समूह ने कथित तौर पर फर्जीवाड़ा किया और फर्जी दस्तावेज तैयार किए, जो 1932 से पहले के हैं।

इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोरेन से ईडी ने पिछले साल 18 नवंबर को राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक अन्य धन शोधन मामले में नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।

टॅग्स :जी20नीतीश कुमारएमके स्टालिनहेमंत सोरेननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?