लाइव न्यूज़ :

G20 सम्मेलन: जनवरी में 1000 से अधिक भिखारियों को दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से किया जाएगा स्थानांतरित, सरकार की ये है योजना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2022 14:36 IST

अधिकारी ने कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह तक इन लोगों को रैन बसेरों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। दिव्यांग भिखारियों को सरकारी देखभाल केंद्रों में ले जाया जाएगा और महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल कल्याण समितियां बच्चों की देखभाल करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देभिखारिययों के स्थानांतरण को लेकर चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।दिव्यांग भिखारियों को सरकारी देखभाल केंद्रों में ले जाया जाएगा।दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा जी20 शिखर सम्मेलन।

नयी दिल्लीः अगले साल सितंबर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यहां कश्मीरी गेट बस अड्डे के निकट हनुमान मंदिर इलाके में रह रहे एक हजार से अधिक भिखारियों को जनवरी में रैन बसेरों में स्थानांतरित किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार ने 15 दिसंबर को दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) को क्षेत्र में रहने वाले भिखारियों को हटाने और स्थानांतरित करने के लिए कहा था।

भिखारिययों के स्थानांतरण को लेकर चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था

संबंधित जिले के पुलिस उपायुक्त समेत सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय करने और इन लोगों को रैन बसेरों में स्थानांतरित करने के संबंध में एक कार्य योजना तैयार करने के लिए डीयूएसआईबी के मुख्य अभियंता के नेतृत्व में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। डीयूएसआईबी के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ''बुधवार और बृहस्पतिवार को क्षेत्र में किए गए एक सर्वेक्षण के दौरान 1,000 से अधिक भिखारियों की पहचान की गई।''

दिव्यांग भिखारियों को सरकारी देखभाल केंद्रों में ले जाया जाएगा

अधिकारी ने कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह तक इन लोगों को रैन बसेरों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। दिव्यांग भिखारियों को सरकारी देखभाल केंद्रों में ले जाया जाएगा और महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल कल्याण समितियां बच्चों की देखभाल करेंगी। 

दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा जी20 शिखर सम्मेलन 

भारत ने एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। दिल्ली का प्रगति मैदान सितंबर 2023 में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन का मुख्य स्थल होगा। भारत की मेजबानी में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। इसके सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

टॅग्स :जी20New Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

कारोबारनए साल से पहले IGL ने दिल्ली-NCR में घरेलू PNG की कीमतें घटाईं, चेक करें नए रेट्स

भारतट्रंप के टैरिफ लागू करने के बीच भारत-अमेरिका की आज ट्रेड वार्ता, दिल्ली में होगी बैठक

कारोबारजी-20 पर रार जारी, वैश्वीकरण की जगह लेता आक्रामक राष्ट्रवाद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील